होमक्राइमअखिलेश यादव का चुनावी कार्ड, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में आने पर गरीबों का फ्री इलाज - election card of akhilesh yadav announces free medical treatment for the poor if the samajwadi party comes to power in the state
क्राइम

अखिलेश यादव का चुनावी कार्ड, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में आने पर गरीबों का फ्री इलाज - election card of akhilesh yadav announces free medical treatment for the poor if the samajwadi party comes to power in the state

अखिलेश यादव का चुनावी कार्ड, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में आने पर गरीबों का फ्री इलाज Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरातनपंथी, वर्चस्ववादी और रूढ़िवादी लोगों को पीडीए से…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 12:30 pm बजे
अखिलेश यादव का चुनावी कार्ड, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में आने पर गरीबों का फ्री इलाज - election card of akhilesh yadav announces free medical treatment for the poor if the samajwadi party comes to power in the state

सौजन्य से:- Jagran

अखिलेश यादव का चुनावी कार्ड, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में आने पर गरीबों का फ्री इलाज

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरातनपंथी, वर्चस्ववादी और रूढ़िवादी लोगों को पीडीए से घबराहट है।

HighLights

- गरीबों को अस्पताल में नहीं दिखाना पड़ेगा कोई कार्ड: अखिलेश यादव

- स्वास्थ्य सेवा की बदहाली पर पेश किया समाजवादी पीडीए आडिट

- कुछ लोगों के लिए पीडीए के पीडी का मतलब पेट में दर्द : सपा अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाल होने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने शनिवार को सपा मुख्यालय में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ‘समाजवादी आडिट’ पेश किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में डाक्टरों और नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही से जुड़ी कई घटनाओं की सूची तैयार की गई है। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर गरीब को इलाज के लिए कोई कार्ड नहीं दिखाना होगा, उसका सीधे इलाज किया जाएगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि गरीब जब अस्पताल पहुंचे तो उससे कोई कार्ड नहीं मांगा जाना चाहिए, बल्कि उसका सीधा इलाज होना चाहिए। सपा सरकार आएगी तो किसी गरीब को कोई कार्ड नहीं दिखाना होगा। गंभीर बीमारियों, खासकर कैंसर के इलाज की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 16,189 लोगों पर सिर्फ एक सरकारी डाक्टर उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के 6,895 पद खाली हैं, जो 11 फीसद से ज्यादा हैं। वहीं नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के 24 हजार से ज्यादा पद खाली हैं।

उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर और एम्स रायबरेली में भी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में करीब 15-16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम हो गए हैं। जब मुख्यमंत्री के जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या होगा।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरातनपंथी, वर्चस्ववादी और रूढ़िवादी लोगों को पीडीए से घबराहट है। जब पीडीए के नए तरीके से नए लोग जुड़ते हैं तो विरोधियों की घबराहट और बढ़ जाती है। पीडीए को तोड़ने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं।

पीडीए प्रोग्रेसिव और विजनरी

उन्होंने बताया कि कुछ साथियों ने पीडीए का मतलब प्ले, डेवलप, अचीव, कुछ ने प्रोटेस्ट, डेमोंस्ट्रेशन, एक्टिविस्ट और एक साथी ने प्रशासन, डिसिप्लिन, एक्शन बताया है। इसमें एक्शन पाजिटिव है। पीडीए प्रोग्रेसिव और विजनरी है और चुनाव में पीडीए जितना गंभीर है, उतना कोई नहीं है। कुछ लोगों के लिए तो अब पीडीए के पीडी का मतलब पेट में दर्द है।उन्होंने खिलाड़ियों को लेकर कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी और उन्हें विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देने की कोशिश होगी।

जरूरी चीजों की कीमतें कम करने का काम

अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर कहा कि चीनी और पेट्रोल महंगा है। हर तरफ खाद की समस्या है और हर चीज में चोरी हो रही है। लोगों पर महंगाई थोपी जा रही है। सपा सरकार बनने पर ‘दाम बांधो’ के तहत जरूरी चीजों की कीमतें कम करने का काम किया जाएगा। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव से पहले फिर एसआइआर कराया जाएगा और वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी. उन्होंने लोगों से इसको लेकर सतर्क रहने को कहा।

तंज करते हुए पैरोडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा के जनता दल बनने वाले बयान पर कहा कि जो बीजेपी अपने ही जेपी को बेच दिया है। जेपीएनआइसी को लेकर भाजपा पर आरोप दोहराए। तंज करते हुए पैरोडी भी सुनाई।

'मां का अपमान हुआ.. तेरे मारे। चोरी सब दान हुआ.. तेरे मारे।

वनस्पति बदनाम हुई... तेरे मारे।'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें