होमराजनीतिवाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
राजनीति

वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!

वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला! वाराणसी के BLW परिसर में सबसे विशाल रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का दहन विजयदशमी को किया जाता है. इस बार भी खान परिवार की तरफ से इस पुतले को…

ABP News के अनुसार13 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!

सौजन्य से:- ABP News

वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!

वाराणसी के BLW परिसर में सबसे विशाल रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का दहन विजयदशमी को किया जाता है. इस बार भी खान परिवार की तरफ से इस पुतले को बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है.

त्यौहार का सीजन शुरू हो रहा है ,और अब इसको लेकर काशी में भी पूरे उत्साह उमंग के साथ तैयारी की जा रही है. परंपराओं का जीवंत शहर वाराणसी में अलग-अलग जगह पर धूमधाम से रामलीला का आयोजन किया जाता है.

इसमें सबसे प्रमुख रामनगर, शिवपुर नदेसर BLW परिसर का आयोजन शामिल है. BLW परिसर में सबसे विशाल रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है और अब पुतले को बनाने का कार्य खान परिवार की तरफ से शुरू किया जा चुका है.

UP: 80 साल के पति पर 75 साल की पत्नी ने कराया केस, फिर कोर्ट में मिले गले मिले

खान परिवार बनाता है रावण का पुतला

वाराणसी के BLW परिसर में सबसे विशाल रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का दहन विजयदशमी को किया जाता है. इस बार भी खान परिवार की तरफ से इस पुतले को बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है. वह पीढ़ियों से विजयदशमी पर्व के लिए रावण मेघनाथ और कुंभकरण का विशाल पुतला बनाते हैं.

एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान आर्यन खान ने कहा, "इस बार रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का पुतला 65 फीट और मेघनाथ का पुतला 60 फीट का बनाया जा रहा है. सबसे खास बात की इस बार रावण पेंट के साथ-साथ वस्त्र पहना हुआ भी नजर आएगा, जो अनोखा होगा. विजयदशमी के पहले तक इसे तैयार कर दिया जाएगा. हजारों की संख्या में लोग वाराणसी के इस सबसे चर्चित पुतला दहन को देखने के लिए BLW परिसर में पहुंचते हैं."

सबसे चर्चित रामनगर की रामलीला

रामनगर की रामलीला पूरे विश्व में मशहूर है और इस बार भी उसको वृहद रूप में आयोजित करने की तैयारी है. सभी पात्रों का चयन हो चुका है, इसके अलावा परंपरा के अनुसार महीनों पहले से ही सभी प्रमुख पात्र संयमित दिनचर्या के साथ लीला की तैयारी में जुट जाते हैं और इस बार भी पूरे उमंग उल्लास के साथ इसकी तैयारी चल रही है.

पितृ पक्ष के शुरुआत के पहले इसका आयोजन शुरू हो जाएगा. इसके अलावा वाराणसी के अन्य जगहों पर होने वाली रामलीला आयोजन को लेकर भी तैयारी चल रही है. रामलीला स्थल पर साफ सफाई पेंटिंग से लेकर पात्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें