प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा: 50 हजार की रिश्वत लेते APO और अधीक्षक पकड़े गए, कानपुर के लोको पायलट से मांगी थी घूस - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj DRM Office CBI Raid | APO Arrested Taking Bribe प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा:50 हजार की रिश्वत लेते APO और अधीक्षक पकड़े गए, कानपुर के लोको पायलट से मांग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj DRM Office CBI Raid | APO Arrested Taking Bribe
प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा:50 हजार की रिश्वत लेते APO और अधीक्षक पकड़े गए, कानपुर के लोको पायलट से मांगी थी घूस
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल यानी DRM ऑफिस में गुरुवार शाम सीबीआई ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। सीबीआई अफसरों ने सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार रुपय
कार्रवाई के बाद देर रात तक मंडल कार्यालय में खलबली मची रही।
कानपुर के लोको पायलट ने की थी शिकायत मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर से संबंधित काम कराने के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। लोको पायलट ने इसकी शिकायत सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में की थी।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों की जांच शुरू की। जांच के बाद टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए रिश्वत की रकम देने की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता 50 हजार रुपए लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय पहुंचा।
रकम देने पहुंचा, पहले से मौजूद थी टीम
शिकायतकर्ता की मंडल कार्यालय में APO अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी से मुलाकात हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान जैसे ही 50 हजार रुपये की रिश्वत की रकम ली गई, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई की भनक लगते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई। दोनों कर्मचारियों को पकड़े जाने के बाद काफी देर तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। कर्मचारी पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। बाद में मामला खुलने पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के बाद सीबीआई टीम ने मंडल कार्यालय में भी छानबीन की। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले गए। कुछ अभिलेख सीबीआई द्वारा अपने कब्जे में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जांच में सामने आएगी पूरी भूमिका
सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब जांच आगे बढ़ेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि लोको पायलट से रिश्वत की मांग किस स्तर पर हुई थी और ट्रांसफर के मामले में दोनों कर्मचारियों की क्या भूमिका थी। जांच आगे बढ़ने पर प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि सीबीआई की ओर से कुछ कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि देर रात तक रेलवे प्रशासन को सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा

लखनऊ: पत्नी-बहन की हत्या कर खुदकुशी करने वाले मानस पर FIR, मृतक व्यक्ति पर दर्ज केस पर उठे सवाल?

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: फ्लैट में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत - Varanasi News


