वाराणसी में मकान में घुस गया था अजगर, पकड़ कर ग्रामीण ने तालाब में छोड़ा - dragon broke into house in varanasi caught and released in pond by villagers
वाराणसी में मकान में घुस गया था अजगर, पकड़ कर ग्रामीण ने तालाब में छोड़ा वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी में एक घर में विशालकाय अजगर घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय ...और पढ़ें HighLights - वाराणसी के…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में मकान में घुस गया था अजगर, पकड़ कर ग्रामीण ने तालाब में छोड़ा
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी में एक घर में विशालकाय अजगर घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी के रमईपट्टी में एक घर में अजगर मिला।
- स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़कर तालाब में छोड़ा।
- बरसात में अजगर निकलने से लोगों में चिंता बढ़ी।
जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र बड़ागांव के रमईपट्टी में बीती मध्यरात्री नेशनल हाईवे किनारे आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया जिसकी सूचना बड़ागांव पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ कर पास के ताल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी अशोक पटेल के घर में एक विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के पहुंचने से पहले ही पकड़ कर पास सीवान में ताल के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि बरसात में अजगर निकलने की इस घटना ने लोगों को चिंंता में डाल दिया है।
मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अभय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण अजगर को पकड़कर वहां से ले जा चुके थे। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को किसी दूसरी जगह छोड़ दिया गया है। वहीं गांव से दूर छोड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन इसके दोबारा आने की संभावना भी बनी हुई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


