होमक्राइमवाराणसी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान; शव के पास मिली एनेस्थीसिया की खाली शीशी
क्राइम

वाराणसी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान; शव के पास मिली एनेस्थीसिया की खाली शीशी

वाराणसी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान; शव के पास मिली एनेस्थीसिया की खाली शीशी पुलिस के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. By ETV Bharat Utta…

ETV Bharat के अनुसार13 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
वाराणसी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान; शव के पास मिली एनेस्थीसिया की खाली शीशी

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान; शव के पास मिली एनेस्थीसिया की खाली शीशी

पुलिस के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 13, 2026 at 7:00 AM IST

वाराणसी: एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने शनिवार देर रात सुसाइड कर लिया. यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर का शव उनके हीं कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस का दावा है कि डॉक्टर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, इसी तनाव में सुसाइड किया है.

मृत डॉक्टर के शव के पास से ही दवा, सीरिंज और एनेस्थीसिया की खाली शीशी मिली है. अंदाज लगाया जा रहा है कि डॉक्टर ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज लेकर अपनी जान दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, रोहनियां थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में मृत डॉक्टर की पहचान डॉ. गौतम शुभंकर, निवासी कंकड़ बाग, पटना, बिहार के तौर पर की गई है. वह मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजिस्ट थे. कॉलेज कैंपस में हीं उन्हें आवास आवंटित था. वह बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 802 में रहते थे.

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को ड्यूटी करने के बाद वह अस्पताल में अपने आवास पर चले गए थे. शनिवार देर शाम तक वह हॉस्पिटल नही आए. इनके साथ के डॉक्टर्स ने मोबाइल नंबर पर फोन किया लेकिन नंबर स्विच ऑफ था.

शक होने पर लोग उनके आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड पहूंचे और उन्हें आवाज देने के बाद दरवाजा पीटने लगे. मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि डॉक्टर बेड पर मृत पड़े थे.

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

पुलिस को यह भी पता चला है कि डॉक्टर का अपनी पत्नी से कई दिनों से विवाह चल रहा था. वह पत्नी से अलग रह रहे थे. इसी विवाद के डिप्रेशन की वजह सही उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें