अब माफिया नहीं, विकास है उत्तर प्रदेश की पहचान : नितिन नवीन
{"_id":"6ab2e3510ee88bbbb9080013","slug":"development-not-the-mafia-is-now-the-identity-of-uttar-pradesh-nitin-navin-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-184312-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माफि…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab2e3510ee88bbbb9080013","slug":"development-not-the-mafia-is-now-the-identity-of-uttar-pradesh-nitin-navin-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-184312-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माफिया नहीं, विकास है उत्तर प्रदेश की पहचान : नितिन नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माफिया नहीं, विकास है उत्तर प्रदेश की पहचान : नितिन नवीन
Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया और अपराध के लिए होती थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, एक्सप्रेसवे, सेमीकंडक्टर और एआई जैसी नई तकनीकों के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अंशकालिक राजनेता नहीं हैं। नितिन नवीन इससे पहले कांग्रेस नेता को अंशकालिक नेता कह चुके हैं। वह मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर दौरे पर थे।
ओजपुरा स्थित गुरु रविदास मंदिर में पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से संवाद हुआ है। कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है। यही ऊर्जा 2027 के मिशन को पूरा करने में पार्टी की ताकत बनेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क बढ़ रहा है। प्रदेश में मिसाइल निर्माण जैसी गतिविधियां भी हो रही हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विकास की इस यात्रा में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है। पार्टी 2027 के मिशन के लिए पूरी तरह जुटी है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अंशकालिक नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे काम करते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में दो बैठक की। पहली बैठक में पश्चिमी यूपी के पूर्व जनप्रतिनिधि और पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि दूसरी बैठक में संगठन के वर्तमान पदाधिकारियों के साथ मंथन किया गया। नितिन नवीन ने ओजपुरा में अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता अजब सिंह के आवास पर पहुंचकर भोजन किया और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, भोला सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी रहें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe