प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत ने बिछाया डेटिंग ऐप का जाल, प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले - dating apps intimate photos woman from prayagraj duped more then six crore an alleged extortion network
प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत ने बिछाया डेटिंग ऐप का जाल, प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले Pallavi Singh Rajput: फर्जी शिकायत कर लोगों से वसूली करती थी। उसने लखनऊ के विभूतिखंड और सुशांत गोल्फ सिटी थानो…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत ने बिछाया डेटिंग ऐप का जाल, प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले
Pallavi Singh Rajput: फर्जी शिकायत कर लोगों से वसूली करती थी। उसने लखनऊ के विभूतिखंड और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में ब्लैकमेलिंग के लिए कई मुकदमे दर्ज़ ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, सीएम कार्यालय में भी शिकायत का दावा
- शातिर महिला पल्लवी सिंह ने पुरुषों के साथ अंतरंग तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें किया ब्लैकमेल
- पल्लवी ने ब्लैकमेल करने के लिए लखनऊ और प्रयागराज में दर्ज कराए केस, उसके खिलाफ 14 मुकदमे
- पल्लवी सिंह राजपूत ने प्रयागराज में पुलिस के खिलाफ पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रयागराज में महिला पल्लवी सिंह राजपूत पर डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है। आरोप है कि पल्लवी ने डेटिंग ऐप्स को अपनी अवैध कमाई का जरिया बना कर आधुनिक तकनीक और डेटिंग ऐप्स को एक बड़े रंगदारी सिंडिकेट में तब्दील कर दिया।
पल्लवी सिंह राजपूत डेटिंग ऐप के माध्यम से अलग-अलग नामों से दोस्ती करती थी और इसी दौरान उनके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती थी। इसके बाद फर्जी शिकायत कर लोगों से वसूली करती थी। उसने लखनऊ लखनऊ के विभूतिखंड और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में ब्लैकमेलिंग के लिए कई मुकदमे दर्ज़ कराए हैं, जबकि पल्लवी खुद 14 मुकदमों में वांछित है।
संगठित गिरोह खड़ा कर चुकी पल्लवी सिंह राजपूत ने रुपया देने में आनाकानी करने वाले छह लोगों के खिलाफ फर्जी शिकायत की और उनको जेल भिजवा दिया है। पल्लवी जेल ने घर बैठे-बैठे करोड़ों रुपये कमाए हैं। अब अकाउंट बैलेंस देख पुलिस भी हैरान है। बीती मई में भी उसने प्रयागराज के फाफामऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा किया था और किसी के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। उसके खिलाफ प्रयागराज के एक अधिवक्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में शिकायत करने का दावा किया है।
प्रयागराज की महिला पल्लवी ने डेटिंग ऐप टिंडर और सोशल मीडिया के जरिए कई रईस लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाया। आरोप है कि पल्लवी सिंह राजपूत नाम की शातिर महिला ने पुरुषों के साथ अंतरंग तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और अब तक करीब छह करोड़ रुपये ऐंठे हैं। जो पैसे नहीं देता था, उसे रेप और हत्या के प्रयास जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। इसकी फर्जी शिकायत पर पांच लोग जेल भी जा चुके हैं। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील ने इसके गिरोह के खिलाफ मोर्चा खोला है।
पल्लवी का संगठित गैंग
करोड़ों की वसूली को अकेली पल्लवी अंजाम नहीं दे रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, इस संगठित वसूली सिंडिकेट में दो अन्य महिलाएं और दो पुरुष भी उसके मुख्य मददगार थे, जो मिलकर इस पूरे रैकेट का संचालन करते थे। यह सभी मिलकर पीड़ितों को डराने और पैसे का लेनदेन करने का काम करते थे। पति मो. आलम का भाई नूर आलम एक अपराधी है और डेढ़ साल कौशांबी में जेल काटकर आया है। वह संगठित गिरोह के साथ मिलकर दबंगई कर रहा है। प्रयागराज पुलिस इस गिरोह की तलाश में लग गई है।
खबरें और भी
टिंडर पर प्यार का लालच देकर ठगने वाली महिला
ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर प्यार और जीवनसाथी की तलाश करने वालों को अपना शिकार बनाने वाली पल्लवी ने मुस्लिम से शादी कर उसके भाई को अपने गैंग में शामिल किया है। शातिर महिला सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी अकाउंट चलाती थी। युवकों को शिकार को फंसाने के लिए उसने ‘स्वीटी तिवारी’ जैसे छद्म नामों का भी बखूबी इस्तेमाल किया। वह वीडियो कॉल से लोगों को फंसाती थी। वह सबसे पहले डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया के जरिए अनजान पुरुषों से दोस्ती करती थी। मीठी-मीठी बातों से दोस्ती जल्द ही करीबियों और गहरे संबंधों में बदल जाती थी। जब शिकार उसके जाल में फंस जाता और उससे मिलने आता, तो वह गुपचुप तरीके से उनकी अंतरंग तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी. इसके बाद शुरू होता था असली और गंदा खेल।
रेप और हत्या के प्रयास का खौफ दिखाकर वसूली
तस्वीरें व वीडियो हाथ में आते ही इस ‘हनीट्रैप क्वीन’ का असली और खौफनाक रूप सामने आता था। वह पीड़ितों को उनकी निजी तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग करती। जो लोग पैसा देने में आनाकानी करते या पुलिस के पास जाने की बात कहते, उन्हें रेप और हत्या के प्रयास जैसे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। बदनामी, इज्जत छिन जाने और कोर्ट-कचहरी के डर से पीड़ित पुरुष उसकी हर जायज-नाजायज मांग पूरी करने को मजबूर होते थे। एक शिकायतकर्ता का दावा है कि अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक की रंगदारी वसूली जा चुकी है।
छह लोगों को भिजवा चुकी है जेल
शिकायतकर्ता के मुताबिक, पल्लवी सिंह राजपूत की झूठी शिकायतों और गढ़े गए मुकदमों के आधार पर अब तक कम से कम छह निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है। पल्लवी के गैंग ने पुलिस और कानून का इस्तेमाल लोगों पर खौफ का भारी दबाव बनाने और पैसे वसूलने के लिए एक सुनियोजित हथियार के रूप में किया।
हथियार और नोटों की गड्डियों वाली तस्वीरें वायरल
हाई-प्रोफाइल मामले के मीडिया में तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें इसी हनीट्रैप केस से जोड़ा जा रहा है। एक तस्वीर में बिस्तर पर 500-500 के नोटों की भारी-भरकम गड्डियां सजी हुई दिख रही हैं, जो कथित तौर पर इसी अवैध वसूली की रकम मानी जा रही है। एक अन्य तस्वीर में यही महिला हाथ में एक हथियार पकड़े नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि इन वायरल तस्वीरों की सत्यता, उनके खींचे जाने की तारीख और संदर्भ की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, जांच जारी है।
पानी टंकी पर चढ़ी और जान देने की धमकी
प्रयागराज के फाफामऊ में बीती मई में महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और अपने खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लेने की मांग की। महिला ने प्रेम विवाह किया था और उसके पति ने ही यह मुकदमा दर्ज कराया था। गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर हाई प्रोफाइल ड्रामा किया। पल्लवी सिंह नाम की महिला पानी चढ़ गई। चिल्लाते हुए वह जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। उसका कहना था कि जब तक उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतारेगी।
प्रेम विवाह किया था, पति ने केस दर्ज कराया
पल्लवी सिंह फाफामऊ के गंगा किनारे बसे मुहल्ले में रहती है। उसने मोहम्मद आलम से प्रेम विवाह किया था। पति मोहम्मद आलम ने उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर शनिवार दोपहर पल्लवी पानी की टंकी पर चढ़ गई। पल्लवी चिल्लाते हुए कहने लगी कि उसके खिलाफ लिखा गया मुकदमा गलत है, उसे वापस लिया जाए। तभी वह पानी टंकी से नीचे उतरेगी। महिला के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल

गोरखपुर: वकील के पिता की निर्मम हत्या, तलवार से काटा गला... 500 मीटर दूर तक मिले खून के छींटे

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी


