'चुपचाप नौकरी करो, थानेदार बनने की कोशिश मत करो', आगरा में सिपाहियों ने दरोगा को धमकाया
आगरा में दरोगा को सिपाहियों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाही मौके से नदारद मिले, जिसकी जानकारी दरोगा ने वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दी, जिससे दोनों सिपाही नाराज हो गए। हाइलाइट्स आगरा पुलिस विभाग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
आगरा में दरोगा को सिपाहियों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाही मौके से नदारद मिले, जिसकी जानकारी दरोगा ने वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दी, जिससे दोनों सिपाही नाराज हो गए।
हाइलाइट्स
आगरा पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता का मामला
थाना एत्माद्दौला में ड्यूटी से गैरहाजिर थे सिपाही
रपट लिखने से नाराज होकर दरोगा को धमकाया
सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस विभाग में अनुशासन और ड्यूटी को लेकर कार्रवाई करने पर दो पुलिसकर्मियों द्वारा दरोगा को धमकाने का मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला की रामबाग चौकी में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले दो पुलिसकर्मियों की रपट लगाने से नाराज होकर दोनों दरोगा से भिड़ गए। आरोप है कि उन्होंने दरोगा को हड़काते हुए कहा, 'चुपचाप अपनी नौकरी करो, ज्यादा थानेदार बनने की कोशिश मत करो।' विवाद इतना बढ़ा कि चौकी में मारपीट की नौबत आ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को रोका।
मामला 12 सितंबर का है। रामबाग चौराहे पर आरक्षी नरोत्तम सिंह और आयुष चौधरी की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान दरोगा कुलदीप कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को तलाश किया, लेकिन वे निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। इसके बाद दरोगा ने दोनों की गैरहाजिरी की जानकारी पुलिस के वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दी और रपट दर्ज कर दी।
रपट की जानकारी होते ही चौकी पहुंचे
रपट की जानकारी मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मी रामबाग चौकी पहुंच गए। यहां उन्होंने दरोगा कुलदीप कुमार से विवाद शुरू कर दिया। दोनों ने दरोगा को जमकर हड़काया और उनके साथ अभद्रता की। दरोगा ने मामले को शांत कराने और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
बात बढ़ी तो मारपीट तक पहुंची नौबत
चौकी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मारपीट की नौबत आने पर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद दरोगा के भावुक होकर रोने की बात भी सामने आई है। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा से की।
एसीपी की जांच के बाद कार्रवाई
एसीपी छत्ता ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई। मामला डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के संज्ञान में पहुंचा। डीसीपी सिटी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


