होमक्राइमगोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ के होटल में मिली लाश, कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस
क्राइम

गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ के होटल में मिली लाश, कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ के होटल में मिली लाश, कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस गोरखपुर में तैनात एक सिपाही की लाश लखनऊ के एक होटल में मिली है। सिपाही के साथ उसका कोई साथी भी होटल में ठहरा था। कर्मचारियों से मिली सूचना…

Hindustan के अनुसार21 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ के होटल में मिली लाश, कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

सौजन्य से:- Hindustan

गोरखपुर में तैनात सिपाही की लखनऊ के होटल में मिली लाश, कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

गोरखपुर में तैनात एक सिपाही की लाश लखनऊ के एक होटल में मिली है। सिपाही के साथ उसका कोई साथी भी होटल में ठहरा था। कर्मचारियों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। सिपाही का नाम अंकित सिंह और उम्र 25 साल थी।

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस में तैनात एक सिपाही की राजधानी लखनऊ के एक होटल् में लाश मिली है। सिपाही अपने किसी साथी के साथ विकास नगर के एक होटल में रुका था। सिपाही का शव मिलने की सूचना पर लखनऊ की विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाने और सबूत इकट्ठा करने के बाद सिपाही की लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले में रिश्ते के बहनोई ने जांच की मांग की है। सिपाही का नाम अंकित सिंह और उम्र 25 साल थी।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाने और साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद सिपाही की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में रिश्ते के बहनोई ने जांच की मांग की है। बाराबंकी के बघौली निवासी अंकित सिंह गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने में सिपाही था। गाजीपुर एसीपी अतुल पांडेय ने बताया कि अंकित सरकारी काम से गोरखपुर से रविवार को लखनऊ पहुंचा था। विकास नगर के टाउन हॉल होटल के कमरे में रुका था। होटल के कर्मचारियों ने उसका शव कमरे में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।

कौन था सिपाही के साथ ठहरा साथी

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सिपाही के साथ उसका एक साथी भी था। लेकिन वह कौन था और सिपाही की मौत के बाद वह कहां चला गया यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। एसीपी अतुल पांडेय ने बताया कि सिपाही अंकित के शव मिलने की सूचना पर तुरंत ही विकास नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। सभी साक्ष्यों को जुटाकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिश्ते में बहनोई दिग्विजय सिंह ने पोस्टमार्टम गृह पर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि होटल में साथ मौजूद दोस्त से सख्ती से पूछताछ की जाए।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि निश्चित ही सिपाही के साथ ठहरे दोस्त से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है। सिपाही की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल जाएगा। इससे जांच को एक दिशा मिलेगी।

घर का इकलौता था अंकित

एसीपी अतुल पांडेय ने बताया कि अंकित साल-2025 बैच का सिपाही था। उसके पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। वह मां आशा देवी के साथ रहता था। अंकित का विवाह नहीं हुआ था। एसीपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें