लखनऊ में थाना परिसर की बैरग में सिपाही ने की आत्महत्या; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटी
लखनऊ में थाना परिसर की बैरग में सिपाही ने की आत्महत्या; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटी डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. By ETV Bharat Utta…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में थाना परिसर की बैरग में सिपाही ने की आत्महत्या; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटी
डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 9:35 PM IST
लखनऊ : राजधानी के गोमतीनगर थाना स्थित परिसर में बनी बैरक में एक सिपाही (26) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि रविवार को गोमतीनगर थाने में ही तैनात सिपाही आकाश यादव की बैरक में आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली थी. सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलरूप से खिड़की चांदपुर जनपद बिजनौर का रहने वाला आकाश यादव (26) वर्ष 2019 बैच के सिपाही था. पिछले 2 वर्षों से उनकी तैनाती लखनऊ के गोमतीनगर थाने में थी और वे थाने के अंदर ही बने पुलिस बैरक में रहते थे.
रविवार शाम करीब 6:00 बजे बैरक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. बताया जा रहा है कि एक साथी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. अनहोनी की आशंका होने पर जब बगल की खिड़की से झांककर अंदर देखा गया तो होश उड़ गए.
घटना की जानकारी मिलते ही थाने के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है. मृतक के परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं. जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही बिजनौर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में जांच की जा रही है और बैरक की तलाशी ली गई है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


