कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 23, 2026 at 9:57 PM IST
कानपुर : जिले में विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुतला फूंका. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की सक्रियता भी देखने को मिली. सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने करोड़ों देशवासियों की देशभक्ति की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है. इस विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में आनंद वर्मा, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, इख्लाख अहमद डेविड, राजेंद्र बाल्मीकि, अंकित कन्नौजिया, शिवम पटवा, संदीप मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.
निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे विधानसभा अध्यक्ष : बीते शनिवार को उन्नाव के एक इंटर कॉलेज में सतीश महाना निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम से वापस लौटते समय जब वह बाहर की ओर जा रहे थे, उसी दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बज रहा था. वीडियो में महाना कुछ क्षण रुककर सलामी देते हुए नजर आते हैं और इसके बाद अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह राष्ट्रगान के बीच ही वहां से चले गए.
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान निर्धारित शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो को पूरे संदर्भ के साथ देखा जाना चाहिए. वीडियो सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राष्ट्रगान दूर बज रहा था, जबकि उनकी सलामी ऑडिटोरियम से बाहर हो रही थी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर चिड़ियाघर में फिर 2013 जैसे हालात, 4 हिरणों की मौत के बाद 25 में संक्रमण फैलने की आशंका - kanpur zoo 4 blackbucks die 25 at risk from parasitic infection

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात, सीएम योगी आज लखनऊ में 470 कुशल खिलाड़ियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र - cm yogi to appoint 470 skilled players in up police today

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार


