सपा से गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी का दावा; सीट बंटवारे पर ये बोले
सपा से गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी का दावा; सीट बंटवारे पर ये बोले श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कहा कि मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कह…

सौजन्य से:- Hindustan
सपा से गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी का दावा; सीट बंटवारे पर ये बोले
श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कहा कि मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट है। सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्तर से होगा।
UP Politics: मिशन-2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बुधवार को गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट है। सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्तर से होगा। दोनों नेताओं के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है।
संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कहा कि मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी में जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद पर भी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जा रही है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है। उनके सुझावों के आधार पर संगठन को नई मजबूती देने की तैयारी है।
इमरान मसूद के बयान पर बोले, नेता विचार रखने को स्वतंत्र
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद श्याम कुमार दौलत ने कहा कि दोनों दलों के नेता अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता तो कुछ अधिक स्वतंत्र हैं, इसलिए वे समय-समय पर अपनी बात रखते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेताओं के अलग-अलग बयानों के बावजूद सपा-कांग्रेस गठबंधन की दिशा में कोई बदलाव नहीं है। उत्तर प्रदेश में दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सीटों का अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
गुटबाजी के सवाल पर भाजपा पर पलटवार
कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। कहा कि भाजपा को पहले अपने भीतर की स्थिति देखनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच क्या चल रहा है? इस पर भाजपा को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन से जुड़े मामलों को खुद सुलझाने में सक्षम है। पार्टी का पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर है।
संगठन मजबूत करने पर जोर
श्याम कुमार दौलत ने कहा कि उनके गोरखपुर दौरे का लक्ष्य है कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन की पहुंच गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। चुनाव की तैयारी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर की जा रही है। संगठन की मजबूती और जनमुद्दों को लेकर सक्रियता को मिशन-2027 की तैयारियों का प्रमुख आधार बनाया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


