बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले- भय, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा प्रदेश, जनता चुनाव में देगी जवाब
बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले- भय, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा प्रदेश, जनता चुनाव में देगी जवाब अजय राय ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए…

सौजन्य से:- etvbharat.com
बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले- भय, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा प्रदेश, जनता चुनाव में देगी जवाब
अजय राय ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 13, 2026 at 8:48 PM IST
बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी और महंगाई का माहौल बना हुआ है. सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज का जवाब अपने वोट से देगी.
सीबीगंज में आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मूल भावना को कमजोर कर रही है. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, सरकार की नीतियों का खामियाजा गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवाओं को भुगतना पड़ रहा है.
अजय राय ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है. रोजगार की तलाश में युवा परेशान हैं और किसान भी अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कार्रवाई के जरिए दबाने का प्रयास किया जाता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों का फायदा आम जनता के बजाय बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता सरकार के कामकाज को करीब से देख रही है और चुनाव के दौरान इसका हिसाब करेगी. उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वह संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं.
कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है. संगठन सृजन अभियान के जरिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है. कार्यक्रम में सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है. चीनी, सब्जियां, दाल और रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगा होने से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा निराश है और उसके सामने भविष्य को लेकर गंभीर चुनौती है.
यह भी पढ़ें : 2027 चुनाव की तैयारी; सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, अलगीढ़ में ASP ने बनाई रणनीति
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


