यूपी न्यूज: मोटरबोट का संचालन न होने पर चंबल नदी में कूदा कांग्रेस नेता, पुलिस ने बचाई जान; हंगामा
{"_id":"6a90627e73e5ac303707af95","slug":"congress-leader-jumps-into-river-after-motorboats-fail-to-operate-in-chambal-on-raksha-bandhan-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी न्यूज: मोटरबोट का सं…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a90627e73e5ac303707af95","slug":"congress-leader-jumps-into-river-after-motorboats-fail-to-operate-in-chambal-on-raksha-bandhan-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी न्यूज: मोटरबोट का संचालन न होने पर चंबल नदी में कूदा कांग्रेस नेता, पुलिस ने बचाई जान; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी न्यूज: मोटरबोट का संचालन न होने पर चंबल नदी में कूदा कांग्रेस नेता, पुलिस ने बचाई जान; हंगामा
Thu, 27 Aug 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:45 PM IST
सार
मोटरबोट का संचालन न होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग नदी पार कर अपने घरों तक नहीं पहुंच सके। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता ने चंबल नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट में चंबल नदी के उसैथ घाट पर मोटरबोट का संचालन न होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश की तहसील अम्बाह ब्लॉक महुआ के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरा तोमर ने बृहस्पतिवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला। करीब दो सप्ताह पूर्व कैंजरा घाट पर मोटरबोट में तकनीकी खराबी आने के बाद मोटरबोट बह गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश प्रशासन ने मोटरबोट संचालन पर रोक लगा दी थी। वहीं, पिनाहट के उसैथ घाट पर भी महुआ थाना पुलिस ने मोटरबोट का संचालन रोक दिया था।
उत्तर प्रदेश के आगरा पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मोटरबोट संचालन की अनुमति दिए जाने के बावजूद मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से मोटरबोट का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग नदी पार कर अपने घरों तक नहीं पहुंच सके। मोटरबोट संचालन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता शेरा तोमर उसैथ घाट पहुंचे। संचालन शुरू नहीं होने पर उन्होंने आक्रोश जताते हुए चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला।
हंगामे के बाद भी शुरू नहीं हुआ संचालन, वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता के विरोध और हंगामे के बावजूद शाम तक मोटरबोट का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसके चलते रक्षाबंधन पर मायके जा रहीं कई महिलाओं और अन्य यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe