छठ पर दिल्ली से जाना है गोरखपुर? जानें किस दिन और किस ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट
छठ पर दिल्ली से जाना है गोरखपुर? जानें किस दिन और किस ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट छठ पूजा पर अगर आप दिल्ली से गोरखपुर जाना चाहते हैं और ट्रेन की कंफर्म टिकट ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां से मदद मिलेगी. यहां दिल्ली से गोरखपु…

सौजन्य से:- ABP News
छठ पर दिल्ली से जाना है गोरखपुर? जानें किस दिन और किस ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट
छठ पूजा पर अगर आप दिल्ली से गोरखपुर जाना चाहते हैं और ट्रेन की कंफर्म टिकट ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां से मदद मिलेगी. यहां दिल्ली से गोरखपुर के ट्रेन टिकट के पूरी जानकारी मौजूद है.
छठ पूजा के दिन नजदीक आ रहे हैं और ऐसे में सबसे ज्यादा दिल्ली से यूपी- बिहार वाले रूट में भीड़ बढ़ जाती है. हालात कुछ ऐसे हैं कि यूपी- बिहार की टिकट दो महीने पहले भी नहीं मिल पाती है. अगर आप इस साल छठ पूजा में घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको भी पहले ही टिकट देख लेनी चाहिए. यहां हम आपको छठ पूजा में घर जाने के लिए दिल्ली से गोरखपुर के टिकट की जानकारी दे रहे हैं. इससे आपको समझ आएगा कि किस दिन और कौन सी ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है.
अगर आप 8 नवंबर की टिकट देखते हैं तो-
- बिहार संपर्क क्रांति (12566) के 2AC में 9 टिकट और 1AC में 4 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- न्यू जलपाईगुड़ी (15726) के 2AC में 37 टिकट और 1AC में 8 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04014) के 2AC में 24 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- अरुणाचल एक्सप्रेस (22412) के 1AC में 9 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274)के 2AC में 40 टिकट और 1AC में 7 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- हमसफर एक्सप्रेस (12572) के 3AC में 67 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- वैशाली एक्सप्रेस (15566) के 1AC में 15 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) के 1AC में 3 वेटिंग टिकट मिल रही है.
सोलर पैनल का भी होता है बीमा, चोरी या टूट-फूट पर पैसा मिलेगा या नहीं?
अगर आप 9 नवंबर की टिकट देखते हैं तो-
- वैशाली एक्सप्रेस (15566) के 1AC में 23 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- चंपारण सत्याग्रह (14010) के 1AC में 18 वेटिंग टिकट मिल रही है.
अगर आप 10 नवंबर की टिकट देखते हैं तो-
- 10 नवंबर को वेटिंग की टिकट भी नहीं मिल सकेगी.
अगर आप 11 नवंबर की टिकट देखते हैं तो-
- आनंद विहार छपरा स्पेशल (05086) के 1AC में 5 वेटिंग टिकट मिल रही है.
अगर आप 12 नवंबर की टिकट देखते हैं तो-
- वैशाली एक्सप्रेस (15566) के 1AC में 24 वेटिंग टिकट मिल रही है.
- दिल्ली सीतामड़ी स्पेशल (04010) के 3AC में 31 टिकट, 3E में 38 टिकट, 2AC में 15 टिकट और 1AC में 5 कंफर्म टिकट मिल रही है.
हद से ज्यादा तोड़ा मकान, पीड़ित को मिलेगा 10 लाख हर्जाना, बुलडोजर एक्शन पर कोर्ट सख्त
कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर क्या करें?
अगर आपकी वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो पा रही है और आपको दूसरी कोई कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप RAC पर भी यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा आप टीटीई से कंफर्म सीट के लिए बात कर सकते हैं, क्योंकि अक्सर ट्रेन खुलने के बाद कई सारी सीट ऐसे ही रह जाती हैं. आप कोटा पर भी टिकट लेने की कोशिश कर सकते हैं.
आखिरी ऑप्शन तत्काल टिकट का बचता है कि अगर हो सके तो तत्काल टिकट लेने की कोशिश करें.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


