होमराजनीतिबलिया में बाढ़ का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात - cm yogi to inspect ballia floods launch projects in deoria and gorakhpur
राजनीति

बलिया में बाढ़ का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात - cm yogi to inspect ballia floods launch projects in deoria and gorakhpur

बलिया में बाढ़ का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे, जहां वे बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवा…

Jagran के अनुसार28 अगस्त 2026 को 11:30 pm बजे
बलिया में बाढ़ का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
 - cm yogi to inspect ballia floods launch projects in deoria and gorakhpur

सौजन्य से:- Jagran

बलिया में बाढ़ का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे, जहां वे बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को पूर्वांचल दौरे पर।

- बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण।

- देवरिया-गोरखपुर को मिलेंगी करोड़ों की विकास परियोजनाएं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी 29 अगस्त को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। वह बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात को देखेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे।

देवरिया को 305 करोड़ की 80 परियोजनाएं

मुख्यमंत्री देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की जाएगी।

गोरखपुर को मिलेंगी 170 विकास परियोजनाएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 30 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं की लागत 130.73 करोड़ रुपये है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें