होमकृषिसीएम योगी आज करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, नवरात्र से पहले होंगे गड्ढा मुक्त मार्ग - cm yogi reviews up road repair potholes gone by navratri
कृषि

सीएम योगी आज करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, नवरात्र से पहले होंगे गड्ढा मुक्त मार्ग - cm yogi reviews up road repair potholes gone by navratri

सीएम योगी आज करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, नवरात्र से पहले होंगे गड्ढा मुक्त मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारियों की समीक्षा…

Jagran के अनुसार12 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
सीएम योगी आज करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, नवरात्र से पहले होंगे गड्ढा मुक्त मार्ग
 - cm yogi reviews up road repair potholes gone by navratri

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी आज करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, नवरात्र से पहले होंगे गड्ढा मुक्त मार्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा।

- वर्षा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

- नवरात्र से पहले प्रदेश की सभी सड़कें होंगी दुरुस्त।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में हाल की वर्षा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इस बैठक में वह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी लेंगे। चित्रकूट जिले के राम वन गमन मार्ग में आई दरारों पर भी अधिकारियों से पूछताछ कर सकते हैं।

लगातार हुई वर्षा के कारण प्रदेशभर में सड़कों पर जलजमाव से अनेक सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों और राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में कई सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग युद्धस्तर पर सड़कों के गड्ढे भरने के अभियान में जुटेंगे। प्रदेश में अकेले लोक निर्माण विभाग की सड़कों की लंबाई ही 2.67 लाख किमी है।

इस बैठक में पीडब्ल्यूडी के साथ ही यूपीडा, एनएचएआइ, नगर विकास, सिंचाई, गन्ना, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।बताया जाता है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्षा समाप्त होने पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने व नवीनीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू होगा। नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें