होमक्राइमउत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं की सीएम योगी ने की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
क्राइम

उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं की सीएम योगी ने की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…

ThePrint Hindi के अनुसार28 अगस्त 2026 को 02:31 pm बजे
उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं की सीएम योगी ने की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

सौजन्य से:- ThePrint Hindi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं को केवल मंजूरी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि तय समय में जमीन पर उतारकर उनका लाभ जनता तक पहुंचाया जाए.

बैठक में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और अन्य लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 91.28 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित हो चुकी है. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की निविदा प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है.

योगी ने ग्रेटर नोएडा के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और उन्नाव के एक्वा बिजनेस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा. उन्होंने अस्पतालों और होटल-गेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा फायर एनओसी का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए.

बिजली व्यवस्था की समीक्षा में अत्यधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी, बिलिंग और वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरियों को छात्रों और युवाओं के लिए उपयोगी बनाने तथा सभी जरूरी कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा गया.

जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत पात्र परिवारों को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण और प्रयागराज में निरस्त विरासत आवेदनों की जांच के निर्देश भी दिए.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें