गोरखपुर हमके लगेला स्पेन…तुम अंधे हो तो हम क्या करें, रवि किशन का भाषण सुनकर हंसने लगे योगी
गोरखपुर हमके लगेला स्पेन…तुम अंधे हो तो हम क्या करें, रवि किशन का भाषण सुनकर हंसने लगे योगी सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सुरक्षा, विकास और रोजगार के साथ सुविधा भी देती है। इसी भाषण के दौरान उन्…

सौजन्य से:- Hindustan
गोरखपुर हमके लगेला स्पेन…तुम अंधे हो तो हम क्या करें, रवि किशन का भाषण सुनकर हंसने लगे योगी
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सुरक्षा, विकास और रोजगार के साथ सुविधा भी देती है। इसी भाषण के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि मंच पर मौजूद सीएम योगी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। सीएम ने भी अपने संबोधन के दौरान रवि किशन और डॉ. संजय निषाद की दोस्ती को लेकर जमकर चुटकी ली।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को सांसद रवि किशन ने कुछ ऐसा कहा कि मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर में हम गर्व करते हैं। उन्होंने भोजपुर में कहा-‘हमके लगेला स्पेन,हमके लगेगा इ अद्भुत जगह, हमके स्मार्ट सिटी लगेगा, काहें कि हम सब जगह देखले हईं’, मुझे लगता है, तुम अंधे हो तो हम क्या करें?’
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सुरक्षा, विकास और रोजगार के साथ सुविधा भी देती है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सोच बिना भेदभाव, समाज के हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजना से लाभान्वित करने की है। रविकिशन ने कहा कि यूपी में तीसरी बार सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। आह्वान किया कि वे बदलते हुए गोरखपुर और उत्तर प्रदेश से नई पीढ़ी को अवगत कराएं।
यही होता है रामराज्य
रवि किशन ने कहा कि जो आपके सारे दुख हर ले वही आपका प्रधान, वही प्रधान सेवक, वही प्रधानमंत्री, वही मुख्यमंत्री है। यही राम राज्य है। जो आखिरी पंक्ति में खड़ा है, वो चाहे किसी विरादरी या जाति का हो, उसकी पहले सुनी जाएगी। उसे पहले लाभ मिलेगा। आज सरकार पढ़ाई-लिखाई, हेल्थ, मेडिकल हर मोर्चे पर गरीब के लिए काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कह रही है कि हमें गुंडे-माफिया नहीं चाहिए। हमें अपनी जमीन पर कब्जा नहीं कराना है। हमको जाति-पाति में न बांटे। रवि किशन ने एक चैनल के सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि तीसरी बार सीएम योगी की सरकार आ रही है। बड़ी जीत होगी।
सीएम योगी ने ली रवि किशन की चुटकी
कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सांसद रवि किशन शुक्ला और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की दोस्ती को लेकर जमकर चुटकी ली। दोनों नेताओं के पहनावे, खान-पान और रामगढ़ताल क्षेत्र में बने मकानों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों की मित्रता ऐसी है कि अब साथ रहने, साथ खाने और साथ शूटिंग करने की बात कर रहे हैं। सीएम की इस चुटकी पर मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। उन्होंने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का उल्लेख करते हुए रवि किशन की चुटकी ली।
सीएम ने 170 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
सीएम योगी ने शनिवार को बशारतपुर में कल्याण मंडपम समेत नगर निगम और जीडीए की 130.73 करोड़ रुपये की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार होती है तभी अच्छे काम आगे बढ़ते हैं। अच्छी सरकार ही युवाओं, बेटियों और महिलाओं के भविष्य के बारे में अच्छा सोचती है। प्रदेश सरकार ने अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। अगले एक साल में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड स्किलिंग जोन बनाया जा रहा है, जहां स्किल के आधार पर रोजगार की गारंटी देने की व्यवस्था होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


