होमक्राइमयूपी में पहले होते थे देंगे, हम कराते हैं मॉकड्रिल, सशक्त हुई पुलिस; सीएम योगी ने सपा को घेरा
क्राइम

यूपी में पहले होते थे देंगे, हम कराते हैं मॉकड्रिल, सशक्त हुई पुलिस; सीएम योगी ने सपा को घेरा

यूपी में पहले होते थे देंगे, हम कराते हैं मॉकड्रिल, सशक्त हुई पुलिस; सीएम योगी ने सपा को घेरा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित By ETV Bharat Uttar Pradesh Team…

ETV Bharat के अनुसार20 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
यूपी में पहले होते थे देंगे, हम कराते हैं मॉकड्रिल, सशक्त हुई पुलिस; सीएम योगी ने सपा को घेरा

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी में पहले होते थे देंगे, हम कराते हैं मॉकड्रिल, सशक्त हुई पुलिस; सीएम योगी ने सपा को घेरा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 20, 2026 at 2:36 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 912 अभ्यर्थियों को रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम योग्य अभ्यर्थियों का चयन करते हैं तो कैसे परिवर्तन होता है, पिछले साढ़े नौ वर्ष में आया परिवर्तन इसका उदाहरण है. प्रदेश वही है, हम अलग से कुछ लेकर नहीं आए. पद यथावत हैं. ऐसा भी नही कि मैं गोरखपुर या दिल्ली या बाहर से कोई अधिकारियों को लेकर आया और उनके माध्यम से प्रदेश संचालन कर रहा हूं. वही मानव बल है, लेकिन लोगो के दृष्टिकोण में परिवर्तन आया है.

आज हर व्यक्ति पूरे विश्वास के साथ इस बात को स्वीकार करता है कि उत्तर प्रदेश के प्रति Overall Perception में जो बदलाव आया है, उसमें यूपी पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हमारी पुलिस ने वह कर दिखाया है जो पहले कभी इस प्रदेश में संभव नहीं हुआ, और आज उसी के सकारात्मक परिणाम… pic.twitter.com/cDAfflNrTq

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 20, 2026

सपा सरकार के कार्यकाल को याद कराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे. महीनों कर्फ्यू होता था. अलीगढ़, मेरठ में दंगे होते थे. मुजफ्फरनगर में तो छह माह दंगे होते रहे. सामान्य नागरिक, व्यापारी की बात छोड़िए, प्रशासन में बैठे अधिकारी हों या पुलिस अधिकारी या जुडिशरी से लोग, उनके लिए माफिया एक चुनौती थे. माफिया का काफिला जा रहा हो तो जुडिशरी के अधिकारियों के वाहन को रोक दिया जाता था कि पहले माफिया जाएगा.

आज यूपी पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 44,000 से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही, चल रही भर्ती प्रक्रियाओं के चलते इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाएगी।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 20, 2026

—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/8yEclCZnkt

मुख्यमंत्री ने पूछा कि आज क्या कोई माफिया खुली जीप पर असलहा लहराते हुए कोई उपद्रव कर पायेगा? आज क्या उत्सव के पहले कोई उपद्रव करने का दुस्साहस करेगा? उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में क्या दंगों की श्रृंखला कर पाएगा? आज यूपी के ओवरऑल परसेप्शन और बदलाव में बड़ी भूमिका यूपी पुलिस की है. यूपी पुलिस ने वह करके दिखाया है, जो कभी नहीं हुआ था.

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज मिशन रोजगार के अंतर्गत लोक भवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित 912 अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 20, 2026

इस अवसर पर निष्पक्ष एवं… pic.twitter.com/FPD2O7puiv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कोई क्या किसी राह चलती बेटी को छेड़ने का दुस्साहस करेगा? करेगा तो उसे मालूम है अंजाम क्या होने वाला है. उस अंजाम के बारे में नहीं मालूम है तो मुझे लगता है कि वह फिर अपने डेथ सेंटेंस पर स्वयं साइन कर रहा है. उसको फिर बताने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि यूपी ने अपना जो परसेप्शन बदला है, यह परसेप्शन आज स्वयं यूपी पुलिस ने बनाने में योगदान दिया है. उस पुलिस का पार्ट बनने के लिए आज आप सबका चयन हुआ है. देश के अंदर भी आप देख रहे होंगे हर जगह लोग कहते हैं अब मॉडल की चर्चा होती है, यूपी पुलिस के मॉडल की. लोग पूछते हैं कि यूपी में कोई दंगा नहीं हो रहा है, कोई उपद्रव नहीं हो रहा है? मैं कहता हूं नहीं अब दंगा होता नहीं, हम मॉक ड्रिल दंगे का करवाते हैं कभी-कभी, जिससे लोग भूल न जाएं कि दंगा कैसे होता था?

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी पुलिस के बारे में पॉलिटिकल नजरिया अलग हो सकता है. उनको बोलना ही है जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे. जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता का परिचय देकर उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया था, उन लोगों को आज यूपी पुलिस पर या यूपी की व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. क्योंकि उनके निकम्मेपन और उनके निठल्लेपन को तो यूपी देख चुका है, लेकिन हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ी उनके सपनों को उड़ान देने के लिए हमें अपने आप को तैयार करना होगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें