सीएम योगी ने पेंशन बढ़ाने का किया ऐलान, यूपी में बुजुर्गों-बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत
सीएम योगी ने पेंशन बढ़ाने का किया ऐलान, यूपी में बुजुर्गों-बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत देते हुए इनकी पेंशन की राशि और दायरा बढ़ा…

सौजन्य से:- Hindustan
सीएम योगी ने पेंशन बढ़ाने का किया ऐलान, यूपी में बुजुर्गों-बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत देते हुए इनकी पेंशन की राशि और दायरा बढ़ाए जाने का ऐलान किया है। गोरखपुर में कल्याण मंडपम के लोकार्पण के मौके पर सीएम ने ये ऐलान किए। उन्होंने यूपी में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का अपना वादा दोहराया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। इन वर्गों को बड़ी राहत देते हुए सीएम ने कहा है कि बहुत जल्द इसकी संख्या और राशि दोनों बढ़ेगी। अभी प्रदेश में 1.10 करोड़ बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगजन को सालाना 12 हजार रुपये पेंशन की सुविधा दी जा रही है। सीएम ने कहा कि पेंशन का दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके। बुधवार को उन्होंने अपने जिले गोरखपुर के जंगल नकहा में कल्याण मंडपम का लोकार्पण के दौरान यह ऐलान किया।
7 अक्तूबर से एक हफ्ते लगेंगे कैंप
सीएम योगी ने कहा कि कोई बुजुर्ग, बेसहारा महिला या दिव्यांगजन हो, उसे इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि आगे उसका गुजर-बसर कैसे होगा। सरकार की पेंशन सुविधा उसका संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल सात अक्तूबर को पूरा हो रहा है। सात अक्तूबर से एक सप्ताह तक कैंप लगाए जाएंगे। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से छूटे पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि गरीब को राशन, आवास, शौचालय और उज्ज्वला योजना के कनेक्शन का लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार को प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना के माध्यम से राशन की गारंटी है। बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य गरीबी समाप्त कर गरीब व्यक्ति को सामान्य जीवनयापन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
छह महीने में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि अगले छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले प्रदेश में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 19 सितंबर से की जा रही है। इनमें 77 हजार भर्तियां यूपी पुलिस और होमगार्ड में होंगी। इससे पहले साढ़े नौ लाख नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है। हजारों शिक्षकों की नियुक्ति के आवेदन बुधवार को ही अखबारों में प्रकाशित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धावस्था, बेसहारा महिला और दिव्यांग पेंशन की राशि और उसका दायरा बढ़ाएगी।
सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला
पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पहले नौकरी निकलती थी तो ‘सैफई सिंडिकेट’ वसूली के लिए निकल पड़ता था। भाजपा सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अब बिना भेदभाव के रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है
गोरखपुर में विकास के मोर्चे पर कांग्रेस-सपा को घेरा
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा के शासनकाल में गोरखपुर उपेक्षित रहा। यहां इंसेफेलाइटिस से हर साल बच्चों की मौत होती थी, लेकिन तत्कालीन सरकारों के मंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज तक नहीं आते थे। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर, विकास के मॉडल के रूप में सामने आया है। एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, फोरलेन सड़कों, फ्लाईओवर, स्पोर्ट्स कॉलेज और रामगढ़ताल के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की तस्वीर बदली है।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में अब 500 से अधिक उद्योग संचालित हैं और करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। गीडा में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं के पलायन पर भी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है और उसका लक्ष्य युवाओं को रोजगार, गरीबों को सामाजिक सुरक्षा तथा प्रदेश में विकास का वातावरण उपलब्ध कराना है।
समाज को बांटने वालों से सावधान रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति बनाए रखने के लिए समाज में एकता जरूरी है। जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने वाले तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में विभाजन बढ़ने पर अव्यवस्था लौट सकती है। उन्होंने बेहतर वर्तमान और भविष्य के लिए सकारात्मक सोच के साथ डबल इंजन की सरकार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बच्चों की मौत पर मंत्री मेडिकल कॉलेज तक नहीं आते थे
मुख्यमंत्री ने इंसेफलाइटिस को लेकर भी पिछली सरकारों को घेरा। उन्होंने कहा कि उस दौर में इंसेफलाइटिस के सीजन में सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन कांग्रेस और सपा सरकारों का कोई मंत्री उन बच्चों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज नहीं आता था। सांसद के रूप में उन्हें इसके खिलाफ आंदोलन करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद महज दो सालों में इंसेफलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण किया। अब गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बीमारी से होने वाली मौतों में बड़ा बदलाव आया है।
माफिया, मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी गायब
योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज दोनों हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, माफिया भी गायब और मच्छर भी गायब। इसी तरह हर साल बच्चों पर कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस भी गायब हो गई है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और इंसेफलाइटिस पर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले इन दोनों मोर्चों पर गोरखपुर की पहचान संकट में थी।
2017 से पहले प्रदेश बीमारू हो चुका था
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब थी और लूट-खसोट तथा अराजकता का माहौल था। नौजवान के सामने पहचान का संकट था। व्यापारी और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में विकास के बजाए अव्यवस्था हावी रहती थी। आज यूपी देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


