सीएम योगी का दौरा: आज आजमगढ़, वाराणसी में होंगे मुंख्यमंत्री, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
सीएम योगी का दौरा: आज आजमगढ़, वाराणसी में होंगे मुंख्यमंत्री, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण मुख्यमंत्री योगी करीब पांच बजे हेलिकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुर विधानसभा क्षेत्र क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीएम योगी का दौरा: आज आजमगढ़, वाराणसी में होंगे मुंख्यमंत्री, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी करीब पांच बजे हेलिकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या बिहार इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी और आजमगढ़ आएंगे। आजमगढ़ में गोरखपुर के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष विनोद राय के बरदह स्थित जिबली गांव जाएंगे। विनोद राय की मां का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां को श्रद्धांजलि देंगे फिर वाराणसी आएंगे।
इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: ‘दे घुमा के’ से मिली पहचान, अब आजमगढ़ की मिट्टी से निकली लेखनी ने मुंबई में जीता फिल्मफेयर
चार बजे के बाद हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या बिहार इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। राहत सामग्री देंगे। कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह शाम 4:10 से 4:50 बजे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद शिवपुर विद्या विहार इंटर कॉलेज के बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
काशी आने से पहले सीएम गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचेंगे। यहां निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से काशी पहुंचेंगे और बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद यहां से सीधे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। शाम करीब 5:15 बजे बाढ़ राहत शिविर, विद्या विहार इंटर कॉलेज शिवपुर में वाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे कार से राहत शिविर से रवाना होकर 6:30 बजे श्री काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे। 6:50 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। यहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
सितंबर के दूसरे सप्ताह में गृहमंत्री अमित शाह का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। आगमन को लेकर शुक्रवार को अवकाश के बावजूद अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


