होमक्राइम'ये दंगों के बादशाह हैं और कर्फ्यू इनकी पहचान', लखनऊ में सीएम योगी का सपा पर जोरदार हमला
क्राइम

'ये दंगों के बादशाह हैं और कर्फ्यू इनकी पहचान', लखनऊ में सीएम योगी का सपा पर जोरदार हमला

सीएम योगी ने लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। हाइलाइट्स लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन सीएम योगी ने JPNIC को सपा…

Navbharat Times के अनुसार30 अगस्त 2026 को 12:31 pm बजे
'ये दंगों के बादशाह हैं और कर्फ्यू इनकी पहचान', लखनऊ में सीएम योगी का सपा पर जोरदार हमला

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी ने लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा।

हाइलाइट्स

लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन

सीएम योगी ने JPNIC को सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बताया

हम बटेंगे नहीं, और अगर बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं- सीएम योगी

हेमेंद्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को ' मॉडल छावनी ' के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला और उसे 'दंगों का बादशाह' करार दिया।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की पहचान केवल दंगे, कर्फ्यू और सरकारी खजाने की खुली लूट थी। उन्होंने विपक्ष पर समाज में जातीय जहर घोलकर फिर से वर्गवाद और विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वीरांगना अवंतीबाई की प्रेरणा का उल्लेख किया और एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हम बटेंगे नहीं, और अगर बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं।

जमीनों पर कब्जा था सपा का असली चरित्र

लखनऊ के विकास और सुरक्षा के माहौल का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनकी वास्तविकता पूरे प्रदेश ने देखी है। ये दंगों के बादशाह हैं और कर्फ्यू इनकी पहचान रहा है। खाली जमीनों पर सपाई गुंडों का अवैध कब्जा और 'देख सपाई, बिटिया घबराई' का माहौल इनकी कार्यशैली का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं' का बोर्ड देखकर लोगों को जाम, संकरी गलियों और गंदगी के कारण रोना आता था, लेकिन आज वही लखनऊ स्मार्ट रोड, किसान पथ आउटर रिंग रोड और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के केंद्र के रूप में देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

'बाबूजी कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि का एक शब्द तक नहीं निकला'

सपा के PDA के नारे पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछड़ों और वंचितों के नाम पर राजनीति करने वालों का असली चेहरा तब उजागर हुआ था, जब श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि बाबूजी के दिवंगत होने पर इनके मुंह से संवेदना का एक शब्द तक नहीं निकला और न ही इन्होंने एक ट्वीट करने की शिष्टता दिखाई। जो लोग महापुरुषों का इस तरह अपमान करते हैं, उनकी संकीर्ण मानसिकता को जनता अच्छी तरह समझती है।

'JPNIC समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक'

जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने इसे सपा के महाभ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक जयप्रकाश नारायण जी के नाम पर 200 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू कर 864 करोड़ खर्च करने के बाद भी उसे अधूरा छोड़ दिया गया। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि इसे सपा की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह कब्जाने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और राजेंद्र चौधरी शामिल थे। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता और डबल इंजन की सरकार यह पाप कभी स्वीकार नहीं करेगी।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें