पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 सितंबर, गुरुवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित…

सौजन्य से:- ABP News
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 सितंबर, गुरुवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट किया है. इस सेल्फी रील में सीएम ने बाबा नीब करौरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को नमन करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने की जानकारी दी.
सीएम ने रील में कहा कि मैं आज लोगों से मिलूंगा. मैं वहां बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित करूंगा. बाढ़ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी होगी. प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवाईंयां और अन्य चीजें पहुंचें यह हमारी प्रतिबद्धता है. सीएम ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार आपके साथ खड़ी है.
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं
View this post on Instagram
आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं- सीएम
इसके बाद फर्रूखाबाद पहुंचे सीएम ने एक जनसभा में कहा कि आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं. डबल इंजन सरकार आपके लिए खड़ी है, जरूरत की हर मदद पहुंचाएगी सरकार इस पूरे क्षेत्र में गंगा नदी की ड्रेसिंग करके चैनेलाइज करने की जरूरत है. वास्तव में ये यहां की आवश्यकता है. इससे नदी चैनेलाइज हो जाएगी, आसपास के गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं होंगे, लोगों को राहत मिलेगी.
सीएम ने कहा कि युवा की नौकरी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. युवा की नौकरी के साथ, भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नही कर सकता. 2017 के पहले 'सैफई सिंडीकेट' नौकरियों पर हावी होता था,कोई बोल नही पाता था,नौजवान देखता रह जाता था. अब ये कोई नही कर पायेगा, अगर किसी ने आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो उसके लिए जेल के दरवाजे खुले हैं,उसकी संपत्ति जब्त भी करेंगे. गरीब के पैसे में लूट डालने की परमिशन किसी को नहीं मिलेगी.
उन्होंने कहा कि कल ही हमने आउटसोर्स कार्पोरेशन की शुरुआत की है, 3 लाख 52 हजार आउटसोर्स कार्मिकों के लिए. पहले सरकार से 16 हजार जाता था,उसको मिलता था 10 हजार, हमने कहा ये लूट नही चलेगी,गरीब के पैसे पर डकैती डालने की छूट नही मिलेगी. ये जितनी आउटसोर्सिंग एजेंसियां थी ज्यादातर सैफई सिंडीकेट की थी, ये लूट करवाते थे,क्योंकि उन्हें डकैती का पुराना अनुभव था. हमारी सरकार ने कल उसपर भी ताला लगाने का काम किया है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


