होमराजनीतिनेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, सरकार ने संभाला मोर्चा - cm yogi adityanath is serious for people of up in nepal operation for rescue from flood in nepal helpline number issued
राजनीति

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, सरकार ने संभाला मोर्चा - cm yogi adityanath is serious for people of up in nepal operation for rescue from flood in nepal helpline number issued

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, सरकार ने संभाला मोर्चा Flood in Nepal : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने…

Jagran के अनुसार27 अगस्त 2026 को 03:27 pm बजे
नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, सरकार ने संभाला मोर्चा - cm yogi adityanath is serious for people of up in nepal operation for rescue from flood in nepal helpline number issued

सौजन्य से:- Jagran

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, सरकार ने संभाला मोर्चा

Flood in Nepal : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

HighLights

- एसडीआरएफ की प्लाटून और पीएसी के जवान पहुंचे नेपाल

- चार रबर बोट के बाद भेजी जा रही है एल्युमिनियम बोट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें नेपाल भेजी गई हैं। वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल से सटे यूपी के जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ की एक प्लाटून भेजी गई है, जिसमें 32 जवान शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की 26वीं बटालियन के 22 जवानों को भी नेपाल भेजा गया है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल और संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नेपाल में बदलते हालात पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के मुताबिक तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए मौके पर चार रबर बोट भी उपलब्ध कराई गई हैं।

अतिरिक्त एसडीआरएफ प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। सिंधुरिया क्षेत्र में राहत-बचाव अभियान की तैयारियां की जा रही हैं। सरकार नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की जानकारी जुटाने के साथ उनके सुरक्षित निकासी के लिए स्थानीय स्तर पर समन्वय कर रही है।

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कई नागरिक वहां फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और पीएसी (PAC) की टीमों के साथ नावें भेजी गई हैं।

हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने 24×7 कंट्रोल रूम एक्टिव किया है। फंसे हुए लोगों के परिजन सहायता के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसे यूपी के लोगों के लिए राहत: योगी सरकार ने भेजे जवान और नावें, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

यह भी पढ़ें- नेपाल में भीषण बाढ़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिंतित, बार्डर के सभी जिलों को किया अलर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें