'आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं'; सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा
Yogi Adityanath Chitrakoot Flood: चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से बात की। उन्हें आपदा की घड़ी में अकेला न होने का भरोसा दिलाया। चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Yogi Adityanath Chitrakoot Flood: चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से बात की। उन्हें आपदा की घड़ी में अकेला न होने का भरोसा दिलाया।
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी मात्रा में नदियों में पानी आने के बाद से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे आपदा राहत शिविर में पहुंच कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुए हर पीड़ित तक सरकार की राहत पहुंचेगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार आपके साथ खड़ी है।
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने बाढ़ के कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी हम नदी के कैचमेंट एरिया में निर्माण कार्य करेंगे तो आपदा के खतरे रहेंगे। जब भी नदी विकराल रूप धारण करेगी तो जो भी उसके दायरे में होगा, सब नदी के साथ बहकर जाएगा। उन्होंने जलनिकासी मार्ग पर होने वाले निर्माण के खतरों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब भी नदियों का जलस्तर बढ़ेगा, व्यापक जनधन की हानि हो सकती है। सीएम ने कहा कि इतना पानी आया, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, कामत नाथ जी, हनुमान जी की कृपा और यहां के ऋषि-मुनियों के तप का परिणाम है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सीएम ने कहा कि जितना पानी था, वह व्यापक जनधन की हानि का कारण बन सकता था। हम भगवान के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं कि इस आपदा में भी हमारे लोग सुरक्षित रहे। सीएम ने कहा कि सामान्य परिवार, व्यापारी, मठ-मंदिरों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है, हम लोग सरकार की ओर से सहयोग करने की व्यवस्था करेंगे।
आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ और अग्निकांड जैसी प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति है। इन आपदाओं के दायरे में आकर नष्ट होने वाले घरों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाता है। पीड़ितों को आवास और जमीन का पट्टा दिए जाने की नीति है। इसके तहत हमने यहां राशि वितरित की है। प्रशासनिक अधिकारियों को बिना देरी किए इस कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
बाढ़ राहत शिविरों को लेकर भी सीएम योगी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में भोजन, पानी, सुरक्षा और स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां पर अधिक पानी आ गया है। लोग गिर चुके हैं। उन्हें सुरक्षित राहत शिविरों में लाया जाए। उन्होंने पीड़ितों को सीधा संदेश दिया कि सरकार इसके लिए आपके साथ खड़ी है।
सीएम ने बोला हमला
सीएम योगी ने 2017 से पहले की स्थिति पर हमला बोल। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बाढ़ राहत का पैसा समाजवादी पार्टी के गुंडे हजम कर जाते थे। अब बाढ़ राहत का पैसा पीड़ितों तक पहुंच रहा है। हमने बाढ़ राहत की व्यवस्था में बदलाव किया है। एक पूरी राहत किट तैयार किए जाने की बात कही है। साथ ही, सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सरकार के साथ खड़े होकर बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को इस आपदा की घड़ी में अकेले न होने का भरोसा दिलाया।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


