सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का राज, फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर एक मुख्यमंत्री - cm yogi adityanath followers increasing day by day number one cm in country
सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का राज, फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर एक मुख्यमंत्री Most Popular CM in India: देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस रेस में तमिलनाडु के सीएम विजय ...और पढ़ें HighLights -…

सौजन्य से:- jagran.com
सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का राज, फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर एक मुख्यमंत्री
Most Popular CM in India: देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस रेस में तमिलनाडु के सीएम विजय ...और पढ़ें
HighLights
- विकास की योजनाओं में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने वाले सीएम का जलवा
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकप्रियता में तमिलनाडु के विजय को पीछे छोड़ा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयास से प्रदेश को तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में नंबर एक पर लाने के बाद अब अपनी लोकप्रियता का भी डंका बजवाया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकप्रियता में तमिलनाडु के विजय को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में देश के सभी सीएम को पीछे छोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं। शायद यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉपुलैरिटी में अन्य सभी सीएम को पीछे छोड़ दिया है। अब लोकप्रियता में देश के नंबर-एक सीएम हैं योगी आदित्यनाथ। सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के 'किंग' बने। उन्होंने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में तमिलनाडु के सीएम को पछाड़ा है।
सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा बरकरार है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) को मिलाकर रिकॉर्ड फॉलोअर्स के साथ वे देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस रेस में तमिलनाडु के सीएम विजय दूसरे, महाराष्ट्र के सीएम तीसरे और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चौथे स्थान पर हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की कुल संख्या 6.33 करोड़ से अधिक हो गई है। इस आंकड़े के साथ वह देश के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। X पर उनके करीब 3.27 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1.80 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, जबकि फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 1.30 करोड़ है।
फॉलोअर्स के मामले में मुख्यमंत्री
सोशल मीडिया फॉलोअर्स की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करीब 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 1.33 करोड़ के साथ चौथे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा करीब 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के करीब 82 लाख, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 69 लाख, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 49 लाख, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 48 लाख और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के करीब 38 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


