होमक्राइमदिव्यांग छात्रा रागिनी से मिले सीएम योगी, हर संभव मदद का दिया भरोसा; कूदकर स्कूल जाते वीडियो हुआ था वायरल
क्राइम

दिव्यांग छात्रा रागिनी से मिले सीएम योगी, हर संभव मदद का दिया भरोसा; कूदकर स्कूल जाते वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिनों पहले दिव्यांग छात्रा रागिनी का स्कूल जाते एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही डीएम मंगला प्रसाद गांव पहुंचे थे और टाईसाइकिल दी थी। हाइलाइट्स वीडियो वायरल होते ही डीएम अगले दिन गांव पहुंचकर मदद की थी वि…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
दिव्यांग छात्रा रागिनी से मिले सीएम योगी, हर संभव मदद का दिया भरोसा; कूदकर स्कूल जाते वीडियो हुआ था वायरल

सौजन्य से:- Navbharat Times

कुछ दिनों पहले दिव्यांग छात्रा रागिनी का स्कूल जाते एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही डीएम मंगला प्रसाद गांव पहुंचे थे और टाईसाइकिल दी थी।

हाइलाइट्स

वीडियो वायरल होते ही डीएम अगले दिन गांव पहुंचकर मदद की थी

विधायक केतकी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई

सीएम योगी आदित्यनाथ को आ रही परेशानियों के बारे में बताया

नरेन्द्र मिश्र, बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह की दिव्यांग छात्रा रागिनी का वीडियो वायरल हुआ था। सात वर्षीय रागिनी बांसडीह तहसील अंतर्गत रानीपुर दिघेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। जो घर से 400 मीटर एक पैर से कूद-कूद कर स्कूल जा रही थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। अगले दिन डीएम मंगला प्रसाद सिंह रागिनी के घर पहुंचकर ट्राईसाइकिल दिए थे और रानीपुर दिघेड़ा गांव के खराब रास्ता को भी ठीक कराने का ग्राम प्रधान से सीधा तौर पर कहा था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर रागिनी के उपचार का BHU में पहल हो चुकी है।

बांसडीह बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से रागिनी की मुलाकात कराई। गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रागिनी, उसकी मां, पिता मिले। केतकी सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रागिनी के बारे में संज्ञान लिया और आगे हर संभव मदद का भरोसा जताया।

बांसडीह तहसील अंतर्गत रानीपुर दिघेड़ा गांव निवासी देवेंद्र राजभर और बबिता राजभर की पुत्री रागिनी पैर से दिव्यांग है। छोटी उम्र से ही दिव्यांगता के कारण उसे पढ़ाई के लिए स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे उसके लिए बेहतर आवागमन और चिकित्सा की व्यवस्था कर सकें। रागिनी गुरुवार की देर शाम विधायक केतकी सिंह और अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान रागिनी के माता-पिता अपनी बेटी की दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं और पढ़ाई के दौरान हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विधायक केतकी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रागिनी की सारी परेशानी बताई गई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं रागिनी से मिलने की पहल की। मुलाकात हो गई। परिवार को पूरी उम्मीद हो गई है कि हमारे मुख्यमंत्री उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए रागिनी की पढ़ाई, चिकित्सा, आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

रागिनी के लखनऊ जाने के बाद गांव के लोगों में भी उसके लिए मदद और बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है। हालांकि, डीएम मंगला प्रसाद सिंह पहले दिघेड़ा के रानीपुर गांव जाकर रागिनी को ट्राइसाइकिल, कापी, किताब और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में रागिनी के कूद कर स्कूल जाने का वीडियो संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने रागिनी का परीक्षण किया था। उन्होंने रागिनी को हायर सेंटर में बेहतर इलाज का सुझाव दिया था।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें