सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताई कांग्रेस की पीड़ा; बोला हमला, ये राम के अस्तित्व पर उठाते थे सवाल
सीएम योगी ने क्या कहा? सीएम योगी ने कहा कि अच्छ सरकार बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ देती है। रसोईया तो सभी जाति के हैं। शिक्षामित्र भी सभी जातियों के हैं। अनुदेशक भी कोई एक जाति के नहीं हैं। जिन महापुरुषों का स्मारक बन…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा कि अच्छ सरकार बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ देती है। रसोईया तो सभी जाति के हैं। शिक्षामित्र भी सभी जातियों के हैं। अनुदेशक भी कोई एक जाति के नहीं हैं। जिन महापुरुषों का स्मारक बनाए जा रहे हैं, वह सभी जातियों के हैं। हम उनके लिए काम कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पीड़ा तो है, अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन गया। यह तो कहते थे कि राम हैं ही नहीं। समाजवादी पार्टी की पीड़ा भी यही है।सीएम योगी ने कहा कि सपा वाले सोचते हैं, जिन राम भक्तों पर हमने गोली चलाई थी, उनलोगों ने मंदिर कैसे बनवा दिया। राम भक्त नारा लगाते थे, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। हमलोगों ने 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम का मंदिर बनवाया। जिन लोगों ने राम मंदिर के लिए पीढ़ियों से चप्पल नहीं पहनी थी, सर में पगड़ी नहीं पहनी थी। उनका संकल्प डबल इंजन सरकार में पूरा हुआ।
अयोध्या को अपमानित करने का आरोप
सीएम योगी ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि अयोध्या को अपमानित करने का काम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग आज भी कर रहे हैं। इन लोगों ने प्रदेश की जनता को विकास से वंचित किया। महापुरुषों और विरासत को अपमानित किया। नौजवान की नौकरी में सेंध लगाई। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई। उत्तर प्रदेश को इन्होंने उपद्रव प्रदेश बना दिया। आज जब उत्तर प्रदेश आज अपनी पहचान के लिए देश के अंदर मजबूती के साथ आगे बढ़ा है तो इन लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा है।मनुवाद पर भी बड़ा बयान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनुवाद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनुवाद पर बड़ा हमला बोला है। इस पर विवाद खड़ा हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी आजकल बेटियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। मनुस्मृति से बाहर निकलने की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप माने या ना माने कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन, गलत तथ्यों से इसकी व्याख्या मत कारिए। आपको मनुस्मृति को मानना है मानिए, नहीं मानना है तो मत मानिए। लेकिन अगर बात करनी है तो मनुस्मृति की अच्छाइयों को भी बताइए और बुराइयों को भी बताइए। इस पर बहस करिए।सीएम योगी ने कहा कि मनुस्मृति की चर्चा अथर्ववेद करता है। शत-पत ब्राह्मण से लेकर महाभारत,पुराण तक में जिसकी महिमा का बखान हो उस मनु को आप अपमानित क्यों करना चाहते हैं। आपको कभी हमलोगों ने मनुस्मृति को मानने के लिए दबाव तो नहीं बनाया। आपको राम की विरासत से भी परेशानी हैं। आपकी पार्टी ने तो कह दिया था कि राम अस्तित्व में ही नहीं हैं। लेकिन, अयोध्या में रविवार को आपकी पार्टी का और आपके नेताओं का आचरण देश-दुनिया ने देखा है।
काल गणना का जिक्र
सीएम योगी ने राहुल गांधी से कहा कि आप याद रखिएगा, हर सनातनी जिस काल गणना को मानता है, वह काल गणना किसी और ने नहीं, मनु ने दी। इसी काल गणना के आधार पर दो पक्ष का एक मास, छह मास का एक आयन और दो आयन का एक वर्ष होता है। भगवान सूर्य जब उत्तरायण में आते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। हम लोग नदियों में स्नान करते हैं। प्रयागराज में माघ का मेला लगता है। हम लोग जाते हैं और संगम में स्नान करते हैं। इस प्रकार की हमारे भारत की काल गणना है।सीएम योगी ने तंज भरे अंदाज में कहा कि यह किसी और ने नहीं दिया। राहुल गांधी को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यह आपके नाना ने नहीं दिया है, परनाना ने नहीं दिया है, आपकी दादी ने नहीं दिया है, यह मनु ने दिया है। मनु की कालगणना के आधार पर आज भी हर सनातनी इसका पालन करते हुए अपने पर्व और त्योहारों को मनाता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


