होमक्राइमबाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे - Varanasi News
क्राइम

बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - CM Yogi Varanasi Visit | Flood Aerial Survey & Relief Camp Distribution बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी:वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी:  वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- CM Yogi Varanasi Visit | Flood Aerial Survey & Relief Camp Distribution

बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी:वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे। वह शनिवार को क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे करेंगे। उनके साथ इस दौरान जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो उन्हें इस बाढ़ में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की रिपोर्ट दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री 4 बजे के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। देर शाम दर्शन-पूजन के बाद लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

करेंगे गंगा और वरुणा के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम 4 बजे आजमगढ़ से चलकर वाराणसी पहुंचेंगे। यहां पुलिस लाइन से अधिकारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री पहले वरुणा और फिर गंगा के बाढ़ क्षेत्रों के हवाई निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मण्डलयुक्त एस राजलिंगम और डीएम सत्येंद्र झा मौजूद रहेंगे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम आवश्यक दिशा निर्देश वाराणसी के अधिकारियों को दे सकते हैं।

बाढ़ राहत शिविर में बाटेंगे राहत सामाग्री

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शिवपुर स्थित विद्या विहार इंटर कालेज शाम 5 बजे के बाद पहुंचेंगे। यहां बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके अलावा वहां रह रहे लोगों से बातचीत भी करेंगे। साथ ही उनमे राहत सामाग्री भी वितरित करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री इसके बाद काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। दर्शन पूजन के बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और विशेष विमान द्वारा लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें