होम›शिक्षा-करियर›CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
शिक्षा-करियर

CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने कहा कि जब भर्ती बोर्ड और आयोग शासन की किसी राजनीति का शिकार नहीं होते, तो परिणाम इसी तरह दिखाई पड़ते हैं. सीएम योगी के मु…

Aaj Tak News के अनुसार19 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

सीएम योगी ने कहा कि जब भर्ती बोर्ड और आयोग शासन की किसी राजनीति का शिकार नहीं होते, तो परिणाम इसी तरह दिखाई पड़ते हैं. सीएम योगी के मुताबिक परीक्षाएं पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न होने पर युवाओं को नियुक्ति मिलती है. अब तक साढ़े 9 लाख नौजवानों को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं. सीएम योगी ने कहा कि अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख युवाओं को नियुक्तिपत्र देने जा रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि नियुक्तिपत्र वितरण को लेकर पहले सवाल उठाने वाले लोग इस आंकड़े को नोट कर लें. सीएम योगी ने कहा कि विभिन्न विभागों में पारदर्शी तरीके से साढ़े 9 लाख नियुक्तिपत्र दिए गए हैं और इन नियुक्तियों के परिणाम आज सामने हैं.

सीएम योगी ने 2017 से पहले की भर्ती प्रक्रिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने भर्ती बोर्डों और आयोगों में अपने भाई-भतीजों को बैठाकर पूरी भर्ती प्रक्रिया को बदनाम कर दिया था. सीएम योगी ने कहा कि उस समय एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी और युवा पलायन करने को मजबूर था. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नाम पर युवाओं को रोजगार के अवसर और स्थान देने में भी लोग हिचकते थे.

उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया

Advertisement

सीएम योगी ने तत्कालीन सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया गया था. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमार नहीं था, बल्कि सरकारों की मानसिकता और कार्यप्रणाली बीमार थी.

हर दूसरे दिन यूपी में दंगे होते थे

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन ऐसे व्यक्ति को बनाया गया, जो स्वयं इस पद के लिए योग्य नहीं था. जब पूरे मामले में गड़बड़ी सामने आई, तो न्यायालय को सख्त टिप्पणी करनी पड़ी. न्यायालय ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाए और जिंदगी भर जेल में सड़ना चाहिए. पिछली सरकार की इस व्यवस्था ने यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट पैदा कर दिया था. सीएम योगी ने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि हर दूसरे दिन यूपी में दंगे होते थे और महीनों तक कर्फ्यू लगता था. उन्होंने कहा कि उस दौर में कोई व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता था. सीएम योगी ने कहा कि उस समय की व्यवस्था के कारण युवा पलायन करने को मजबूर था.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें