होमक्राइमयोगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे: नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया - Meerut News
क्राइम

योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे: नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया - Meerut News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - BJP Chief Nitin Naveen & CM Yogi Meerut Visit | West UP Election Strategy योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्त…

bhaskar.com के अनुसार21 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:  नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया - Meerut News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- BJP Chief Nitin Naveen & CM Yogi Meerut Visit | West UP Election Strategy

योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया

- कॉपी लिंक

मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन से बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- पहले यूपी में दंगे होते थे। अब कानून का राज है। पहले पहचान का संकट था, युवाओं से भेदभाव होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब विकास यूपी की पहचान बन गया है। सीएम योगी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है।

2 दिन के पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे नितिन नवीन सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- योगी ने यूपी की तस्वीर बदलने का काम किया। जब उनके काम को लेकर आप लोग जनता के बीच जाएंगे तो विरोधी भी आपसे नजर नहीं मिला पाएंगे।

देखिए तस्वीरें…

नितिन नवीन की 3 बड़ी बातें-

1- जिन्होंने परिवार के बारे में सोचा, वो दलितों की बात कर रहे

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- एक समय था, जब यूपी में भय का वातावरण था, लेकिन आज भाजपा सरकार में भरोसे का वातावरण है। सीएम योगी के राज में कानून का राज है। यहां विकास रुक गया था, लेकिन आज यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ये आज पिछड़ों और दलितों की बात करते हैं, लेकिन इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचा।

आज संत रविदास जी की 650वीं जयंती भी हम मना रहे हैं। कांग्रेस के लोग सिर्फ अपने परिवार के लोगों का जन्मदिवस मनाते थे। मैं इन बातों को इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि जो खेल खेलने का प्रयास आज फिर से किया जा रहा है, उसे खत्म करना है। यूपी के विकास रथ को रुकने नहीं देना है।

2- 2017 से पहले यूपी में कुछ लोग नल की टोंटी चुरा लेते थे

नितिन नवीन ने कहा- आज योजनाएं गरीब को देखकर बनाई जाती हैं, धर्म-समाज को देखकर नहीं। 2017 से पहले यूपी में कुछ लोग नल की टोंटी चुरा लेते थे। आज वही युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने का सपना दिखा रहे हैं। जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता की है, वे यूपी के युवाओं की चिंता नहीं कर सकते।

3- पहले कांवड़ियों को रोकने का प्रयास होता था

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- आज नए-नए एक्सप्रेस-वे यूपी की पहचान बन रहे हैं। यूपी की विरासत को भी मिटाने का काम यहां की सरकार कर रही थी। कांवड़ियों को रोकने का प्रयास होता था, रामनवमी को रोकने का प्रयास होता था। ऐसा करने वालों को यूपी की जनता ने करारा जवाब दिया।

अब सीएम की 3 बड़ी बातें-

1- ये फिर जातीय आधार पर बांटेंगे, हमें ऐसा नहीं होने देना है

सीएम योगी ने कहा कि ये दंगाइयों के सामने घुटने टेकते थे। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलवाकर सम्मानित करते थे। ये फिर से समाज को जातीय आधार पर बांटेंगे। महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटने का पाप करेंगे। हमें इस विभाजन को नहीं होने देना है।

2- सपा, बसपा, कांग्रेस ने परिवारवाद-जातिवाद की बीमारी दी

योगी ने कहा- सपा, बसपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश को परिवारवाद-जातिवाद की बीमारी दी। बीमारी देने के बाद सत्ता उनके लिए शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का जरिया बन गई। देखा-देखी यह बीमारी आगे बढ़ती गई। फिर यह होने लग गया कि ‘साहब, मेरा क्या? मेरा क्या?’ राजनीति में यह विषय महत्वपूर्ण हो गया।

राजनीतिक दलों के लिए यह मुद्दा प्रासंगिक हो गया कि राजनीति में आने का मतलब अपना उल्लू सीधा करना है। अपने हितों को साधना है। इसके लिए येन-केन-प्रकारेण जो कुछ भी करना हो। लेकिन भाजपा ने कहा कि ‘मुझे क्या’ नहीं। मुद्दा इस पर होना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं। व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र। भाजपा कहती है कि मेरा सब कुछ देश के लिए होगा।

3- अब कोई कट्टा-बंदूक की राजनीति नहीं कर सकता

योगी ने कहा- जो लोग आपकी विरासत को कोसते हैं, सनातन को कोसते हैं। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। हमने कहा था कि कांवड़ यात्रा को कोई रोक नहीं सकता है। कांवड़ यात्रा चलेगी, धूमधाम के साथ चलेगी। आपको मालूम है कि मैं स्वयं आता हूं। कांवड़ यात्रा में भाग लेता हूं। पुष्प वर्षा भी करता हूं। ये सनातन के प्रतीक हैं। अब कोई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगा सकता। कोई अब कट्टा और बंदूक की राजनीति यहां नहीं कर सकता।

समर्थक बुलडोजर पर चढ़े, ढोल बजाया, 25 जेसीबी से फूल बरसाए

- इससे पहले, नितिन नवीन ने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभावित कर रहा है। हमें इन दोनों से ही बचना चाहिए। युवा रील नहीं, रियल को फील करे। देश को आगे रखे। मंच पर उनके एक तरफ योगी और पंकज चौधरी बैठे थे।

- नितिन नवीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है। सोमवार सुबह 10:45 बजे वह मेरठ के काशी टोल प्लाजा पहुंचे। 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 25 बुलडोजरों से 5 क्विंटल फूल बरसाए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई। बुलडोजरों पर चढ़कर ढोल-नगाड़े भी बजाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

- नितिन नवीन ने मंच से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर का गाल थपथपाया। इस बीच, पुलिस ने सपा नेता गौरव गुर्जर को हाउस अरेस्ट कर लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नितिन नवीन का दौरा यूपी के चुनाव के लिए भाजपा शंखनाद है। अब पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह 'ग्राउंड-लेवल' पर उतर जाएगी।

नितिन नवीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नितिन नवीन ने कहा- सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को लेना चाहिए कि इस बार यूपी में जीतना ही है।

- कॉपी लिंक

नितिन नवीन ने कहा- बंगाल में भी मां दुर्गा की यात्रा रोकने का काम किया गया था। यहां भी पिछले दिनों कांवड़ यात्रा रोकने का काम किया गया। आंबेडकर यात्रा को भी रोकने का काम किया गया। लेकिन, बंगाल की जनता ने, वहां के बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों की शक्ति ने दुर्गा यात्रा को रोकने का जबाव दे दिया है। यहां भी हमारे कार्यकर्ता सपा-कांग्रेस को जवाब देंगे।

- कॉपी लिंक

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- मैं आज इस धरती से चौधरी चरण सिंह के संघर्ष को नमन करता हूं। कांग्रेस ने कभी उनको सम्मान नहीं दिया, जिन्होंने किसानों के लिए संघर्ष किया था। हम कांग्रेस की सत्ता वाले डिवाइड एंड रुल को यहां लागू नहीं होने देंगे।

- उन्होंने कहा- आज सपा, कांग्रेस के लोग दलितों, पिछड़ों की बात करते हैं तो मैं कहूंगा कि आपने चौधरी चरण सिंह को भी सम्मान नहीं दिया, ये सम्मान भी बीजेपी ने दिया। भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित करने का काम सपा, कांग्रेस ने किया। हमारे नेता पीएम मोदी और स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने अंबेडकर को भी सम्मान दिलाया।

- कॉपी लिंक

अब आने वाली पीढ़ी आपको कोसेगी नहीं। आपके सामने मेट्रो और एक्सप्रेसवे बने हैं। अगर कोई पूछे कि आपको क्या मिला, तो कहना कि जो 500 साल में कोई नहीं कर पाया, वह मोदी और योगी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाकर किया गया। हमें पहचान मिली, हमें राम मिले। यही हमारी पहचान है।

- कॉपी लिंक

- हमारी सरकार ने 9.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। ये भी किसी के बच्चे होंगे। आज युवाओं को रोजगार मिल रहा है। माफिया की कमर तोड़ी गई है, इसकी वजह से बड़े-बड़े रोजगार के अवसर आ रहे हैं।

- आज उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट का सामना नहीं करना पड़ता। आप कहीं भी जाएंगे और बताएंगे कि मैं शामली, मेरठ या हापुड़ से हूं, तो लोग सम्मान से बात करेंगे। अगर आप कहते हैं कि मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं और उत्तर प्रदेश से आया हूं, तो लोग तुरंत आपको गले लगा लेते हैं। यही सम्मान है।

- हमारी सरकार ने 9.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया, माफिया की कमर टूटने से नए रोजगार आ रहे

- पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। आए दिन अराजकता रहती थी, महीनों-महीनों कर्फ्यू लगता था और व्यापार तबाह हो जाता था। इसी वजह से युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती थी।

- कॉपी लिंक

- अकेली भाजपा दुनिया का ऐसा दल है, जो कहता है कि मेरा सब कुछ देश के लिए होगा। व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र है।

- जिन लोगों की बुद्धि मंद है, वह प्रदेश से पलायन कराती है और विकास को बाधित करती है। ऐसी सोच हमेशा ऐसी परिस्थितियां खड़ी करती है, जिससे लोगों में घुटन पैदा होती है। इस भाव के चलते देश को नुकसान पहुंचा।

- आपने परिवर्तन देखा होगा। जब मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जिम्मेदारी संभाली, उसके बाद से आज देश के सामने अपनी पहचान का संकट नहीं है। आज नया भारत है। आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है।

- आज भारत बॉटम-5 से टॉप-5 में आ गया है। मथुरा और वृंदावन संवर रहे हैं। हम महाभारत की भूमि का विकास कर रहे हैं। मेरठ की काली धरती को कोई अपमानित नहीं कर सकता।

- हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए नोएडा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की बेटियां मेडल लेकर आती हैं। अब यहां फिल्म सिटी भी बन रही है।

- कॉपी लिंक

नितिन नवीन के कार्यक्रम में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे लखनऊ आए थे और अब मेरठ पहुंचे हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन ने पहले ही कहा था कि जब भी वे यूपी आएंगे, शक्ति केंद्रों के संयोजकों से जरूर मिलेंगे। इसी को देखते हुए पश्चिमी यूपी के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ‘नमो टी स्टॉल’ भी लगाया गया है। यहां सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं को मसालेदार चाय समेत अलग-अलग तरह की चाय मुफ्त में पिलाई जा रही है। यह स्टॉल मुजफ्फरनगर से आए कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

स्टॉल संचालक ने कहा- हमारे नरेंद्र भाई मोदी जी ने चाय बेची है, यह बात पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने स्टेशन पर चाय बेची थी। उसी के प्रतीक के रूप में आज हमने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चाय का आयोजन किया है।”

आयोजकों के मुताबिक, सुबह से अब तक करीब 5,500 कप चाय बांटी जा चुकी है। कुल 12 हजार कप चाय वितरित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम चलने के कारण फिलहाल चाय सेवा बंद है। थोड़ी देर बाद इसे फिर शुरू किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह पूरी तरह मुफ्त सेवा है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग के लिए मंच सजकर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलता-जुलता चेहरा रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता उमेश कुशवाहा भी पहुंचे। मेरठ के रहने वाले उमेश को देखकर लोग अक्सर उन्हें योगी आदित्यनाथ जैसा बताते हैं।

उमेश कुशवाहा ने बताया कि वह करीब 20 साल से भाजपा से जुड़े हैं। पिछले करीब 8 साल से वह जहां भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं, लोग उनके चेहरे की तुलना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने उन्हें मुख्यमंत्री समझने की गलती नहीं की, क्योंकि वह योगी आदित्यनाथ की तरह कपड़े नहीं पहनते हैं।

- कॉपी लिंक

लगभग दो घंटे चले युवा संवाद के बाद अब नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग को संबोधित करेंगे। मीटिंग में 5 हजार से अधिक संयोजक पहुंचे हैं। पूरा पंडाल भगवा रंग में सजा है।

- कॉपी लिंक

चैतन्य छपारिया ने कहा- मैं डॉक्टर ऑफ फार्मेसी थर्ड ईयर का छात्र हूं। मैंने नितिन नवीन जी से AI टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर सवाल पूछा था। आज भारत और पूरी दुनिया AI पर काफी निर्भर हो चुकी है। ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म इसका उदाहरण हैं। उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि भारत इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश अपने डेटा सेंटर बना रहा है और AI पर फोकस कर रहा है। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे कोर्स भी भारत में शुरू हो चुके हैं। मैं उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट और सहमत हूं।

- कॉपी लिंक

हिमांशु राज ने कहा- मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से सवाल किया था कि देश की करीब 65% आबादी युवा है। 2047 के विकसित भारत में युवा ऐसा क्या योगदान दें, जिससे उनका व्यक्तिगत योगदान भी दिखाई दे? उन्होंने बहुत अच्छा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कोई इंजीनियरिंग कर रहा है, कोई डॉक्टर है और कोई दूसरे क्षेत्र में है। इसलिए युवा जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें खुद को बेहतर बनाएं और मेहनत करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आगे बढ़ने या देश के विकास में योगदान देने के लिए सिर्फ राजनीति में ही आना पड़े। युवा अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़कर राष्ट्र को विकसित बनाने में योगदान दे सकते हैं।

- कॉपी लिंक

इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी रानी ने कहा- आज के सेशन में सबसे बड़ी बात यह रही कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठने और उनसे सामने से मिलने का अवसर मिला। एक स्टूडेंट के तौर पर हम बड़े स्तर के लोगों से मिलने के बारे में सोचते हैं, लेकिन यहां हमें उनसे मिलने की ऑपर्च्युनिटी मिली, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

- कॉपी लिंक

प्रिंस पांडे ने कहा- मेरा सवाल यह था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इसमें युवाओं की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि देश की करीब 65% आबादी युवा है। युवा इस लक्ष्य में सपोर्ट करते हैं, लेकिन उन्हें लीडरशिप भी दी जानी चाहिए। युवा लीडरशिप करने लायक हैं, तो उन्हें नेतृत्व में लाने के लिए नितिन नवीन जी और मुख्यमंत्री जी क्या योगदान करेंगे और किस तरह युवाओं को लीडरशिप दी जाएगी?”

उन्होंने कहा, “मुझे जवाब से संतुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि युवा केवल राजनीति में आकर ही लीडरशिप नहीं कर सकते। वे अपने कॉलेज या जहां भी काम कर रहे हैं, वहां भी नेतृत्व कर सकते हैं।”

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन ने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आजकल नशा और शॉर्टकट युवाओं को सबसे अधिक प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। युवा रील नहीं रियल को जिएं। राष्ट्र प्रथम को आगे रखें।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में नितिन नबीन, सीएम योगी और पंकज चौधरी ने भारत माता की तस्वीर पर दीप जलाया। फूल चढ़ाए। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई। मंच पर सीएम योगी, नितिन नबीन, पंकज चौधरी के साथ केवल छात्र बैठे हैं। कोई नेता, शिक्षक, मंत्री कोई नहीं है। सामने भी केवल छात्र हैं। जो मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बुलंदशहर तक के कॉलेजों से आए हैं। लगभग 2500 छात्र हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन के स्वागत के लिए टोल प्लाजा पर ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी रही। यहां 50 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे। इसके अलावा बुलडोजर भी स्वागत की तैयारी में लगाए गए थे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के बगल में महनता रिसॉर्ट के पास MLC धर्मेंद्र भरद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। स्वागत में एयर बलून, ढोल, नगाड़े, ताशे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन, वादन है। पीतांबर वस्त्र धारी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 5 कुंतल फूल यहां भी बरसाए गए।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया। स्वागत मंच पर बीजेपी महानगर की टीम, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर एवं अन्य लोग मौजूद रहे। नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हैं। दोनों मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे से कार से आए हैं। सीएम योगी सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वो हेलिकाप्टर से आएंगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के मुख्य आयोजन स्थल पर CM योगी आदित्यनाथ, PM मोदी और नितिन नबीन के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। आयोजन स्थल को इन कटआउट्स और सजावट से सजाया गया है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के मुख्य आयोजन स्थल के बाहर NH-58 पर करीब 6 किमी तक भगवा गुब्बारे और भगवा झंडे लगाए गए हैं। पूरे रास्ते को कार्यक्रम के लिए सजाया गया है।

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले सपा नेता गौरव गुर्जर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत विपक्षी नेताओं पर निगरानी बढ़ाई गई है।

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन के काशी टोल प्लाजा पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारी है। 15 बुलडोजर से 5 कुंतल फूलों की वर्षा होगी। माला पहनाने के लिए दो क्रेन लगाई गई हैं।

- कॉपी लिंक

- सुभारती यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर को नितिन नवीन की 2 अहम बैठकें होंगी। सबसे पहले वह सुबह 11 बजे मांग्ल्य प्रेक्षागृह में जेन-जी संवाद करेंगे।

- इसमें यूनिवर्सिटी के 2 हजार छात्र-छात्राओं के साथ उनका सीधा संवाद होगा। एआई, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी पर बातचीत होगी। इस आयोजन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी और पंकज चौधरी होंगे।

- 11.30 बजे यह संवाद शुरू होगा, जो 1.30 बजे तक चलेगा। युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं या अन्य को इसमें दखलंदाजी नहीं होगी।

- पश्चिम क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम के युवा इस बैठक की कमान संभाले हैं। संवाद से पहले वंदेमातरम् गायन होगा।

- कॉपी लिंक

मांग्ल्य प्रेक्षागृह में युवा संवाद के बाद नितिन नवीन सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी के मैदान में जाएंगे। यहां पश्चिम क्षेत्र के 14 और भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों की 71 विधानसभा सीटों के 350 बूथों के 4800 शक्ति केंद्र संयोजकों से शक्ति केंद्र सम्मेलन में संबोधित करेंगे।

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक होंगे। बैठक में मंच पर नितिन नवीन, योगी और पंकज चौधरी होंगे। संभावना है कि प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी आयोजन में रहेंगे। ये बैठक लगभग ढाई घंटे की होगी। जो 1.45 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी।

- कॉपी लिंक

बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकॉप्टर द्वारा सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां उनके हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेलिपैड पर उतरने के बाद सीधे युवा संवाद के लिए ऑडिटोरियम तक कार से जाएंगे।

युवा संवाद के बाद वो शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में रहेंगे। शाम 4 बजे सीएम हेलिकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। हिंडन से वो राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री मेरठ में सुबह 11.10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे।

- कॉपी लिंक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिन के वेस्ट यूपी प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से वाया कार पंकज चौधरी सुबह 11 बजे सुभारती यूनिवर्सिटी आएंगे।

यहां युवा सम्मेलन फिर पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन में रहेंगे। इसके बाद ब्रावुरा रिसोर्ट में होने वाली 3 प्रमुख बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेंगे। मेरठ में रात्रि विश्राम करेंगे।

22 सितंबर की सुबह औघड़नाथ मंदिर में वाया कार जाएंगे। दर्शन के बाद वाया कार ही सहारनपुर की बैठकों के लिए जाएंगे। सहारनपुर से वाया कार ही दिल्ली जाएंगे।

- कॉपी लिंक

सुभारती विवि के मैदान में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक के लिए जर्मन हैंगर लगाकर भव्य पंडाल तैयार हुआ है। पंडाल में 5 हजार लोगों के लिए कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था है। जनप्रतिनिधियों के लिए क्रमबद्धता में सोफे की 3 पंक्तियां हैं। पंडाल में 50 से अधिक कूलर और पंखे लगाए गए हैं। ओपन कार्यक्रम होने के कारण बारिश, धूप दोनों से बचाव का इंतजाम पंडाल में है।

जर्मन हैंगर के अंदर सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 6 फिट ऊंचा मंच है। मंच के पीछे 2 सेफ हाउस एक सीएम योगी और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए है। मंच पर 2 डायस प्लस माइक होंगे। एक से राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे माइक से सीएम योगी का संबोधन होगा। इसके साथ ही मैदान में कुछ स्टॉल भी हैं। यहां चाय, नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। पूरे पंडाल को भगवा रंग से सजाया है।

- कॉपी लिंक

नितिन नवीन ब्रावुरा में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, सचिव, पुरानी क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्षों से डेढ़ घंटा बातचीत करेंगे। इसके बाद लगभग 25 मिनट पूर्व की टीमों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चाय पर बातचीत करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र की 14 संसदीय सीट, 71 विधानसभा सीटों के जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ लंबी चर्चा करेंगे।

- कॉपी लिंक

संवाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से संवाद भी रखा गया है। शाम को वो ब्रावुरा में ही प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। पश्चिम यूपी की सियासी हवा को भांपेंगे। मॉर्स रिसोर्ट में उनका रात्रि प्रवास होगा।

यहीं से 22 सितंबर की सुबह वो सहारनपुर के लिए जाएंगे। 22 सितंबर को सुबह मार्स रिसोर्ट में मेरठ शहर के प्रबुद्ध वर्ग से एक घंटे का चाय पर संवाद करेंगे। औघड़नाथ मंदिर जाएंगे और वहां से सहारनपुर के लिए निकलेंगे।

- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर में कार्यकर्ता के आवास पर जाएंगे, इसके बाद सरोवर पॉर्टिको होटल में उनकी दो अहम बैठकें होंगी। पश्चिम क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। दूसरी बैठक क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्षों के साथ होगी। इसके बाद वे शाम को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे और दिल्ली जाएंगे।

- कॉपी लिंक

शक्ति संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को इस बैठक में बिना आईकार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। एंट्री करने वाले हर व्यक्ति के गले में भगवा रंग का एक एंट्री पास डाला जाएगा। गेट पर ही रजिस्टर में उसका रजिस्ट्रेशन होगा। पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों से 100 बसों में शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष इस आयोजन में आएंगे।

300 से अधिक चार पहिया वाहन भी आएंगे। आयोजन के प्रारंभ से अंत के दौरान एनएच 58 पर एक तरफ यातायात को विशेष अतिथियों के आगमन और भीड़ को देखते हुए रोका जा सकता है।

- बात खरी हैसपा विधायक इंद्रजीत से खनन माफिया खुश: दहाड़ मारकर रोए भाजपा MLA; अखिलेश ने छिनवाया मंत्री राजभर का पासवर्ड

- भास्कर एक्सक्लूसिवकांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो OBC एक्ट लाएंगे: SC-ST एक्ट की तरह होगा; यूपी चुनाव में क्या सपा साथ देगी

- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; टाटा ट्रस्ट में चंद्रशेखरन का विरोध; अखिलेश के सामने भिड़े नेता, ओवैसी बोले- जयंत की पत्नी मेरी बहन

- मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या: प्रेमिका के पति पर मर्डर का आरोप, वारदात के बाद हत्यारे की तलाश

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें