'मदरसा कहीं का हो, बढ़ाता है आतंकवाद', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर यूपी की सियासत गरमाई; सपा ने किया पलटवार - keshav maurya madrasa education fosters terrorism up politics heats up
'मदरसा कहीं का हो, बढ़ाता है आतंकवाद', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर यूपी की सियासत गरमाई; सपा ने किया पलटवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदे…

सौजन्य से:- jagran.com
'मदरसा कहीं का हो, बढ़ाता है आतंकवाद', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर यूपी की सियासत गरमाई; सपा ने किया पलटवार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलता। इस बयान से यूपी की राजनीति में ...और पढ़ें
HighLights
- उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मदरसों को आतंकवाद का जनक बताया।
- कहा, मदरसे से पढ़े व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलते।
- विपक्षी सपा ने बयान को समाज में विद्वेष फैलाने वाला कहा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनाव से पहले राजनीतिक बयानों से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मदरसी शिक्षा से आतंकवाद बढ़ रहा है। मदरसा पाकिस्तान को हो, भारत का या बांग्लादेश का, वो अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करता है। हर जगह से आतंकवादी मानसिकता नजर आई है। केशव मौर्य ने कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलता।
वो भारत माता की जय नहीं बोलता। उनके इस बयान से सियासी संग्राम छिड़ गया है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब यूपी के मदरसों में सिर्फ 12 वीं तक की पढ़ाई की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में 'CM किसान कल्याण योजना' शुरू करेगी योगी सरकार, एग्रीकल्चर के लिए 232.38 करोड़ रुपये मंजूर
माना जा रहा है कि डिग्री कोर्स बंद किया जाएगा। केशव मौर्य के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने जहां भाजपा पर समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया है।
वहीं, मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा हाइकमान को ऐसे बयानों पर जवाब देना चाहिए। इस बयान के बाद अब बुधवार को मानसून सत्र के दौरान हंगामा देखने को मिल सकता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


