होमराजनीति'राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा', लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान CM योगी की हुंकार
राजनीति

'राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा', लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान CM योगी की हुंकार

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से ठीक पहले राजधानी लखनऊ में विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया. इस मौके पर उत्तर प्रदे…

AajTak के अनुसार9 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
'राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा', लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान CM योगी की हुंकार

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से ठीक पहले राजधानी लखनऊ में विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जमकर तारीफ की.

लखनऊ में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में 25 से 30 हजार से ज्यादा युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये मौका बेहद खास है क्योंकि महज कुछ ही दिनों बाद, 15 अगस्त को पूरा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.

सीएम योगी ने कहा, 'हमारी युवा पीढ़ी में देश के सामने आने वाली हर चुनौती से निपटने की अद्भुत क्षमता है. इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक सही मंच मिलना बेहद जरूरी है.'

योगी आदित्यनाथ बीजेपी आज पूरे देश में इस 'तिरंगा यात्रा' की शुरुआत कर रही है.' उन्होंने कहा कि आज यहां 30 हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं, जो राष्ट्र को लेकर हमारी कृतज्ञता को दिखाता है.

कांग्रेस पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री ने ध्वज संहिता में किए गए संशोधनों का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले कांग्रेस के शासनकाल में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को अदालतों तक लड़ाई लड़नी पड़ती थी. लेकिन PM मोदी ने कानून में संशोधन कर 140 करोड़ भारतीयों को अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराने का हक और आजादी दी. हमारा ये तिरंगा हमारी सादगी, विकास और समृद्ध विरासत का प्रतीक है.'

Advertisement

राष्ट्र प्रतीकों के अपमान पर कड़ा रुख

सीएम योगी ने अपने संबोधन में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 1947 में ही जो काम हो जाना चाहिए था, उसे पूरा होने में 75 साल लग गए. कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी, जबकि पीएम मोदी के लिए नेशन फर्स्ट का भाव सबसे ऊपर है.

यूपी सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने वालों को सजा देने का सख्त फैसला लिया है. अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा कि कोई भारत में रहे और देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत का अपमान करे.'

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने बदली बुनकरों की तकदीर, बनारसी साड़ी को दुनिया में मिली नई रफ्तार

सीएम योगी ने सभी से अपील की कि 15 अगस्त से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा लहराए और हर नागरिक के दिल में राष्ट्रध्वज के लिए सम्मान का भाव हो.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें