आशुतोष रांका ने अब CM योगी पर साधा निशाना, कहा- बहुत सालों से धमकी दे रहे हैं
आशुतोष रांका ने अब CM योगी पर साधा निशाना, कहा- बहुत सालों से धमकी दे रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। रांका ने कहा कि देश में जह…

सौजन्य से:- Hindustan
आशुतोष रांका ने अब CM योगी पर साधा निशाना, कहा- बहुत सालों से धमकी दे रहे हैं
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। रांका ने कहा कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां पर हमारे साथ मारपीट की घटना हुई है या स्कूल बंद करने के ऑर्डर निकाले गए।
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहन इस देश के मूल निवासी हैं। उनका जल, जंगल, जमीन पर सबसे पहला अधिकार है । आजादी के 80 साल बाद भी आज हमारे आदिवासी भाई-बहन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। किस तरह के स्कूलों में उनके बच्चे पढ़ रहे हैं? किस तरह के कॉलेजेस में उनके बच्चे जा रहे हैं। किस तरह के हॉस्पिटल्स में इलाज करा रहे हैं। ना रोजगार है, ना वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर है।
रांका ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 2 साल में 600 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। आदिवासी इलाकों में रहने वाले ये बच्चे वनवासी कल्याण आश्रम में भी रहते थे। किसी को हिसाब ही नहीं है कि ये मौतें क्यों हुई। सरकार ने क्या कदम उठाए ताकि वापस ये घटना ना हो। मध्य प्रदेश के बालाघाट में आप लोगों ने देखा होगा कि किस तरह से 30 बच्चों की अलग-अलग कारणों से मौत हुई। हमारे राजस्थान में पिछले साल झालावाड़ की घटना आप सभी को याद होगी। 25 जुलाई की वह घटना आज भी उसके बारे में हम सोचते हैं तो बड़ा दुख होता है।
सीजेपी नेता ने कहा कि देश में 10 प्रतिशत और राजस्थान में लगभग 15 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है। उस आबादी को नेगलेक्ट किया गया है। लेकिन, हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं। हमारे आदिवासी भाई-बहन भी एक समान हैं। इसीलिए हम लोगों ने स्कूल ठीक करो कैंपेन की सफलता के बाद उसका अगला फेज लॉन्च किया है। इसमें हम आदिवासी इलाकों में स्कूलों का दौरा करेंगे। वहां के कॉलेजेस का दौरा करेंगे। वहां के गांवों का दौरा करेंगे और देखेंगे कि वहां पर किस तरह के हालात हैं। उन हालातों को देश के सामने रखेंगे।
योगी जी हमसे पूछें कि…
उत्तर प्रदेश की बात करते हुए रांका ने कहा कि हम स्कूलों के अंदर गए, लेकिन वहां पर हमें हिदायतें दी गईं। सीएम योगी हिदायतें देते रहते हैं। अगर वह इतनी हिदायतें अपने ऑफिसर्स को दें कि भाई स्कूल ठीक कर लो, कॉलेजेस ठीक कर लो तो हमारी जरूरत नहीं पड़ती है। देश भर में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां पर या तो हमारे साथ मारपीट की घटना हुई है, हिंसा की घटना हुई है, गाली गलौज हुई है या फिर स्कूल्स बंद कर दिए गए। हम कर्नाटक भी गए। हम झारखंड भी गए। हम पंजाब भी गए। वहां पर तो इस तरह की घटनाएं नहीं हुई। वहां पर तो शिक्षा मंत्री ने आगे होकर हमें बुलाया कि आओ हमें फीडबैक दो। तो आप उस तरह से भी अप्रोच कर सकते हैं। योगी जी बुलाए हमें। योगी जी बात करें हमसे। योगी जी हमसे पूछें कि भाई स्कूल किस तरह से सुधार सकते हैं, कॉलेजेस किस तरह से सुधार सकते हैं? इस पर सीजेपी अपना फीडबैक दे। वरना योगी जी धमकी तो बहुत सालों से दे ही रहे हैं।
अब आप हमसे भाग नहीं सकते
यूजीसी लागू करने के सवाल पर सीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा को जो लागू करना है करे। हमारा कैंपेन अभी पूरी तरह से स्कूल्स पर फोकस्ड है। स्कूल्स आपको ठीक करने पड़ेंगे। आपके बाकी जितने भी एजेंडे हैं वो आप लाइए। कोई दिक्कत नहीं है। आपकी सरकार है। लोकसभा में आपके पास बहुमत है। राज्यसभा में भी आपके पास बहुमत है। तो आप पास करिए। लेकिन स्कूल्स,कॉलेजेस और रोजगार के मुद्दे पर अब आप हमसे भाग नहीं सकते हैं। आप देश की जनता को बरगला नहीं सकते।
राजस्थान निकाय चुनाव पर क्या कहा
राजस्थान में हाल ही में हुए निकाय चुनाव पर रांका ने कहा कि इस बार काफी निर्दलियों ने चुनाव जीते हैं। लगभग 25 प्रतिशत सीटें निर्दलियों को मिली है। मैं देख रहा था कि लगभग 30 प्रतिशत वोट शेयर निर्दलियों के पास गया है। यह तमाम राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है। अगर उन्होंने लगातार युवाओं के मुद्दों को दरकिनार किया। अगर उन्होंने स्कूल्स, शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और सरकारी नौकरियों पर बात नहीं की तो आने वाला समय सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनने वाला है। तमाम राजनीतिक पार्टियों जो परंपरागत रूप से राजस्थान में मजबूत रहीं हैं, उनको इस बार राजस्थान की जनता ने बहुत बड़ी चेतावनी दी है।
'आशीर्वाद के दिये' पर भी बोले
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद के दिये' जलाने पर रांका न कहा कि कल आप सभी लोगों ने देखा होगा कि किस तरह से देश भर की तमाम सरकारों ने एक ऑर्डर निकाला है कि सभी कॉलेजेस और स्कूलों में आशीर्वाद के दिये जलाए जाएं। यह सबको पता है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत क्यों हुई है, क्योंकि आज महामानव का जन्मदिन है। तो हम चाहेंगे कि यही आशीर्वाद के दिये आज पूरी सीजेपी की टीम भी जलाएगी और आने वाले समय में हम जिन भी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे उन स्कूलों में आशीर्वाद के दिये जलाएंगे ताकि सरकारों की नजर इन स्कूलों और कॉलेजेस पर जाए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


