होमशिक्षा-करियरतिरंगा यात्रा से मंच से CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक-चेत जायें, देश के प्रतीकों व महापुरुषों का अपमान करने वाले - cm yogi adityanath warns anti national activist people flagged off tiranga yatra in lucknow
शिक्षा-करियर

तिरंगा यात्रा से मंच से CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक-चेत जायें, देश के प्रतीकों व महापुरुषों का अपमान करने वाले - cm yogi adityanath warns anti national activist people flagged off tiranga yatra in lucknow

तिरंगा यात्रा से मंच से CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक-चेत जायें, देश के प्रतीकों व महापुरुषों का अपमान करने वाले Tiranga Yatra in Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं और महिलाओं…

Jagran के अनुसार9 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
तिरंगा यात्रा से मंच से CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक-चेत जायें, देश के प्रतीकों व महापुरुषों का अपमान करने वाले - cm yogi adityanath warns anti national activist people flagged off tiranga yatra in lucknow

सौजन्य से:- Jagran

तिरंगा यात्रा से मंच से CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक-चेत जायें, देश के प्रतीकों व महापुरुषों का अपमान करने वाले

Tiranga Yatra in Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं और महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के ...और पढ़ें

HighLights

- देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है हमारा युवा : योगी आदित्यनाथ

- लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम मौर्य व पाठक

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। पूर्व आजादी के पर्व से पहले बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत पांच कालीदास मार्ग पर हुई। यात्रा रवाना होने से पहले भातखंडे के कलाकारों की अगुवाई में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ। यहां उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ तिरंगा सेल्फी भी ली।

तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं और महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मंच से एक बार फिर कड़े शब्दों में कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा की रहेंगे देश में और देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और गीत को अपमानित करेंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी

पूरे देश में वन्देमातरम का गान हो रहा है। आज ही के दिन 1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन को उस समय के युवा और वीर क्रांतिकारियों ने अंजाम देकर ब्रिटिश हुकूमत की चूले हिला दी थी। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा में 25 से 30 हज़ार युवाओं ने सहभागिता करके राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को भी युवा व मातृशक्ति के सामने रखा।

इससे पांच कालीदास मार्ग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गोल्फ क्लब, सिविल अस्पताल और अटल चौराहा होते हुए यात्रा विधानसभा तक पहुंची। यात्रा का समापन विधानभवन के सामने युवाओं के साथ गुब्बारे छोड़कर किया गया।

आयोजकों के मुताबिक तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे।

कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी,

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 9, 2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 140 करोड़ भारतीयों को घर के ऊपर तिरंगा लगाने की आजादी दी... pic.twitter.com/yMq1vVsQB3

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें