होमक्राइमCM योगी से मिले यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी बैठक में रहे मौजूद
क्राइम

CM योगी से मिले यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी बैठक में रहे मौजूद

यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को सीएम योगी से मुलाकात की। इस बैठक में यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई भी मौजूद रहे। लखनऊ: यूपी चुनाव प्रभारी बनाए गए बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने रविवार को सीएम योगी से मुलाका…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
CM योगी से मिले यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी बैठक में रहे मौजूद

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को सीएम योगी से मुलाकात की। इस बैठक में यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई भी मौजूद रहे।

लखनऊ: यूपी चुनाव प्रभारी बनाए गए बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने रविवार को सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम आवास पर यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई भी मौजूद रहे। यूपी के प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे। वह दो दिन लखनऊ में रहकर पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विनोद तावड़े के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

बिना ताम-झाम के पार्टी दफ्तर पहुंते थे विनोद तावड़े

तावड़े बिना किसी ताम-झाम के शनिवार को करीब दो बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे से पहले पदाधिकारियों को शहर में होर्डिंग लगाने या भव्य स्वागत करने से मना किया था। उनके स्वागत के लिए पार्टी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री सगठन धर्मपाल सिंह, महामंत्री संजय राय, कार्यालय प्रभारी गोविद नारायण शुक्ला समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।

'सीएम योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव'

बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी लगातार संगठन की मजबूती पर काम कर रही है। तावड़े ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि यूपी विधानसभा चुनाव सीएम योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन प्रदेश के महामंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आठ में से सात महामंत्री शामिल हुए। उन्होंने महामंत्रियों से चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया।

डिप्टी सीएम से भी की थी मुलाकात

विनोद तावड़े ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रेजेश पाठक से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। तावड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान सपा के पीडिए पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब है 'पराया धन अपना'।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें