जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को तीन शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सुबह…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को तीन शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सुबह मथुरा पहुंचेंगे. यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन और पूजन करेंगे. इसके बाद शाम को लखनऊ पुलिस लाइन में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. देर रात मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे. यहां गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे.
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे. यहां वह सबसे पहले गोपूजन करेंगे. इसके बाद मंदिर परिसर में दर्शन और पूजन करेंगे. मथुरा में जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में खास तैयारियां की गई हैं. मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भी व्यवस्थाएं की गई हैं.
मथुरा के बाद मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचेंगे. यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि सीएम मंदिर में श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन करेंगे.
कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. भक्ति गीत और अन्य कार्यक्रम भी होंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा. मुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
Advertisement
देर रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देर रात गोरखपुर के लिए रवाना होंगे. गोरखनाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे.
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में भजन संध्या होगी. मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के मुताबिक, रात 11.30 बजे तक लगातार भजनों की प्रस्तुति होगी. इसी दौरान मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'यूपी में कांवड़ डीजे, शंख-घड़ियाल के साथ, जेल में जन्माष्टमी भी', पंचायत आजतक में बोले CM योगी आदित्यनाथ
गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता भी होगी. इसमें बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजकर हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री बच्चों से मुलाकात करेंगे. वह उन्हें खिलौने और चॉकलेट भी भेंट करेंगे.
इसके बाद रात 11.30 बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे. रात 12 बजते ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन होगा.
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मुख्यमंत्री उनके बाल रूप की पूजा करेंगे. इसके बाद बाल गोपाल को पालने में झुलाएंगे. इस दौरान मंदिर में भजन और मंत्रोच्चार का माहौल रहेगा. जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह मथुरा से शुरू होगा और देर रात गोरखपुर में पूरा होगा. इस दौरान वह तीन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होंगे.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


