CM योगी बोले-बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कहा- प्रभावितों को राहत किट दें, आजमगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां को श्रद्धांजलि दी - Azamgarh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Azamgarh - Yogi Adityanath In Azamgarh | Tribute To BJP Regional President Mother CM योगी बोले-बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:कहा- प्रभावितों को राहत किट दें, आजमगढ़ क्ष…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Azamgarh
- Yogi Adityanath In Azamgarh | Tribute To BJP Regional President Mother
CM योगी बोले-बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:कहा- प्रभावितों को राहत किट दें, आजमगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां को श्रद्धांजलि दी
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां जमुरता देवी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्प
इसके बाद अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने कहा- बाढ़ प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत किट पहुंचाएं। उन्हें हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं। राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
परिजनों के साथ तस्वीर खिंचवाई, बच्चों को दुलारा
इससे पहले सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा- दुख की इस घड़ी में सरकार और संगठन उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
जमुरता देवी का 2 सितंबर को निधन हुआ था। निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विनोद राय और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने परिजनों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। परिवार के छोटे बच्चों को दुलारकर उनसे बातचीत की और माहौल को सहज बनाने की कोशिश की।
इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, पूर्व सांसद, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अधिकारी भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार समेत जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री पहुंचे थे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी एक दिन पहले विनोद राय के आवास पर पहुंचे थे। दोनों ने जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
जमुरता देवी के निधन के बाद से लगातार सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी विनोद राय के आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


