CM योगी पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर, महा आंदोलन की चेतावनी
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ योगी सेना ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे आस्था को ठेस पहुंची है। योगी सेना ने 24 घंटे का अल्टीम…

सौजन्य से:- Navbharat Times
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ योगी सेना ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे आस्था को ठेस पहुंची है। योगी सेना ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: गोरखपुर में बीते 14 सितंबर को गोकुल अतिथि भवन में आयोजित Gen-Z महाजुटान कार्यक्रम के दौरान AISA संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।
लगातार हो रही बयानबाजी के बीच शुक्रवार को इस मामले में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ योगी सेना (भारत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में भारत के संविधान की किताब लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर लिखित तहरीर दी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो लखनऊ से पूरे प्रदेश में महा आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
योगी सेना के उपाध्यक्ष ने क्या कहा? योगी सेना (भारत) के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा की ओर से हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन दिन पहले एक जनसभा के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से यूपी के सीएम योगी के खिलाफ अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनकी टिप्पणी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे संत समाज एवं हिंदू जनमानस की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में अपने स्वतंत्र विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता का यह अर्थ कतई नहीं है कि संवैधानिक पद पर आसीन किसी व्यक्ति और एक पूज्य संत की गरिमा को तार-तार किया जाए।
JNU से निष्कासन की उठाई मांग लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU से PHD कर रहीं नेहा बोरा को तत्काल वहां से निष्कासित किया जाए। इतना ही नहीं, एक शोधार्थी के रूप में उन्हें मिलने वाली समस्त सरकारी सुविधाएं और फेलोशिप रोकी जाएं। उन्होंने गहरा रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली छात्रा को देश भर में प्रोटोकॉल और सुरक्षा प्रदान की जा रही है, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
संगठन ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम योगी सेना ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में मुकदमा दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो योगी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। संगठन का कहना है कि यह विवादित बयान उत्तर प्रदेश की धरती पर दिया गया है इसलिए इसके विरोध की चिंगारी लखनऊ से ही बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


