'ये एहसास उनको भी नहीं...' CM योगी के लिए मंच से ये क्या बोल गए चिराग?
'ये एहसास उनको भी नहीं...' CM योगी के लिए मंच से ये क्या बोल गए चिराग? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर वाराणसी में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सीएम यो…

सौजन्य से:- abplive.com
'ये एहसास उनको भी नहीं...' CM योगी के लिए मंच से ये क्या बोल गए चिराग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर वाराणसी में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सीएम योगी के लिए दिया बयान चर्चा में है.
उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए दिया बयान चर्चा में है.
दरअसल, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को संबोधित करना था. अपने संबोधन की शुरुआत में चिराग पासवान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए पितातुल्य हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद राजनाथ सिंह ने उन्हीं की छवि में मुझे आशीर्वाद दिया.
OP राजभर का X हैंडल हैक? बोले- हम ट्वीट नहीं कर पा रहे, सपाई आराम कर रहे
सीम योगी के लिए क्या बोले पासवान?
चिराग पासवान ने कहा कि आज का दिन उनके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके पिता के दो करीबी मित्र यहां मौजूद हैं, जो सुख-दुख की हर घड़ी में उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का भी जिक्र किया और उन्हें पिता के मित्र के साथ-साथ अपना भाई समान और अभिभावक बताया.
चिराग ने सीएम योगी को संबधित करते हुए कहा- हम सबके लोकप्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ, जिनके साथ इस सदन में मुझे समय बिताने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जाने अनजाने उन्होंने मुझे कितना सिखाया, ये उनको भी नहीं पता होगा.
'गैर-जिम्मेदाराना...', अपर्णा यादव के 'लव जिहाद' दावे पर SP का पलटवार
सीएम योगी क्या बोले?
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने शपथ ली थी,तब से आजतक बिना रुके,बिना झुके,बिना डिगे चरैवेति चरैवेति के मंत्र के साथ उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया. अपने तप से, परिश्रम से साधना से आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में उनकी गौरवशाली यात्रा हम सब भारतवासियों को नए भारत का दर्शन करवा रहा है.
CM ने कहा कि एक ऐसा भारत जिसपर हम सब गौरव की अनुभूति कर रहा है.एक ऐसा भारत जिसने दुनिया से आंख से आँख मिलाकर बात करने के लिए अपने आप को तैयार कर चुका है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


