अब बुजुर्ग महिलाओं को यूपी की बसों में नहीं देना होगा किराया, CM योगी ने लॉन्च की ये स्कीम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग हुई थी. योगी कैबिनेट में लोकमाता अहिल्याबाई…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग हुई थी. योगी कैबिनेट में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू करने के फैसले पर मोहर लगी थी. यूपी सरकार ने अब इस योजना को लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीपी में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत कर दी है.
सीएम योगी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि आज हर योजना का केंद्र बेटी है. उन्होंने पिछली सरकारा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बेटी बस पकड़ने से भी डरती थी. सीएम योगी ने इस मौके पर रक्षाबंधन के लिए पूरे प्रदेश में हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस यात्रा का भी ऐलान किया.
सीएम योगी ने आईजीपी से स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. गौरतलब है कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत यूपी में 60 साल या इससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसके लिए महिलाओं को आधार या वोटर कार्ड दिखाना होगा.
इस योजना पर हर महीने 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान जताए गए हैं. यूपी सरकार ने यह योजना ऐसे समय शुरू की है, जब रक्षाबंधन करीब है और कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें: हर साल फ्री हेल्थ चेकअप, नाइट शिफ्ट की छूट, नियुक्ति पत्र जरूरी... योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा
रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा रहती है. इसका लाभ हर उम्र वर्ग की महिलाओं को मिलता है. अब रक्षाबंधन के मौके पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पूरे वर्ष यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सौगात मिलने जा रही है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला: बुजुर्गों से दुर्व्यवहार पड़ेगा भारी, संपत्ति से हाथ धोएंगे लापरवाह बच्चे! जानिए पूरा प्लान
अनुमान के मुताबिक हर दिन 88 हजार से अधिक महिलाएं रोडवेज बसों में यात्रा करती हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे ज्यादा है. मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए यूपी सरकार की इस नई पहल से इन बुजुर्ग महिला यात्रियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा का लाभ मिल सकता है.
परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर स्पेशल बसें चलाने का भी ऐलान किया है. इसके लिए स्पेशल बसों का इंतजाम भी विभाग की ओर से किया गया है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


