होमक्राइम'बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त ही देंगे जवाब' मेरठ में गरजे CM योगी
क्राइम

'बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त ही देंगे जवाब' मेरठ में गरजे CM योगी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के मेरठ पहुंचे हैं. यहां पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र सम्मेलन (पश्चिम क्षेत्र) आयोजित किया ग…

AajTak के अनुसार21 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
'बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त ही देंगे जवाब' मेरठ में गरजे CM योगी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के मेरठ पहुंचे हैं. यहां पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र सम्मेलन (पश्चिम क्षेत्र) आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. मंच से बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा कांग्रेस बसपा और इंडी गठबंधन ने परिवारवाद की बीमारी दी थी,सत्ता उनके लिए शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का माध्यम बन गया था. यह बीमारी देखते देखते बढ़ती गई, राजनीति में राजनितिक दलों में यह प्रासंगिक हो गया कि अपना उल्लू सीधा करना है येन केन प्रकारेण!

बकौल सीएम योगी- अकेले भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल है जिसने कहा कि व्यक्ति से बढ़कर दल, दल से बढ़कर राष्ट्र! एकमात्र दल भाजपा है जो कहती है कि मेरा सबकुछ देश के लिए है. जो कहते थे कि मुझे क्या मिलेगा, वो मंथरा बुद्धि थी, कोहू नृप होई मुझे का हानि! यह बुद्धि आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करवाती थी, पलायन करवाती थी, अन्नदाता किसान को आत्महत्या करने को मजबूर करती थी.

सीएम ने आगे कहा कि आज एक नया भारत देखने को मिलता है, जो अपनी विरासत पर गर्व करता है. ऐसा भारत, जिसमें विकास के लिए गति भी है. आज का भारत सीना तानकर चलता है और दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है. मुख्यमंत्री ने कहा- जिसने भारत को चुनौती देने का दुस्साहस किया, उसे उसकी मांद में घुसकर जवाब देना भी नया भारत जानता है. ऐसा नया भारत अब हम सब देख रहे हैं. उधर, भारत की अर्थव्यवस्था बॉटम-5 से निकलकर टॉप-5 में पहुंच गई है. यूपी भी इसमें योगदान दे रहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा को कोसने के प्रयास किए जाते थे. भारत की हिंदू परंपरा को गजनवी, गौरी, इब्राहिम लोदी, बाबर और औरंगजेब के समकक्ष ठहराने के प्रयास होते थे. मगर अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी की मानसिकता को पूरी तरह समाप्त कर रहा है. प्रभु राम का नाम लेने पर कुछ लोगों को ऐसे दिक्कत होती थी जैसे बाबर को. इसीलिए बाबर के अनुयायियों को जवाब बजरंगी के भक्त ही दे सकते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि अब यहां कट्टा और बंदूक की राजनीति नहीं होती. जो लोग आपकी विरासत और सनातन को कोसते हैं, उन्हीं लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी. लेकिन हमने कहा था कि कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी, मैं खुद इसमें आता हूं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें