होम›शिक्षा-करियर›CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात, भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना की करेंगे शुरुआत
शिक्षा-करियर

CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात, भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना की करेंगे शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश को दो बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. सीएम योगी आज लखनऊ में भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ करन…

aajtak.in के अनुसार22 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात, भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना की करेंगे शुरुआत

सौजन्य से:- aajtak.in

Sign In

Advertisement

X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश को दो बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. सीएम योगी आज लखनऊ में भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ करने वाले हैं. इसके साथ ही CM योगी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी शुभारंभ करने वाले हैं.

लोगों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

भारत टैक्सी योजना के तहत टैक्सी चालकों और यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी. वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को 6% प्रभावी ब्याज दर पर ₹6 लाख तक का लोन देने का प्रावधान है. इसके साथ ही जो किसान समय पर लोक चुकाएंगे उन्हें राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा. इस योजना के तहत सरकार ने पांच सालों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है.

पात्र किसानों के लिए ₹384 करोड़ की योजना स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है. भारत टैक्सी योजना के जरिए परिवहन क्षेत्र और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहयोग देने पर ध्यान दिया जाएगा.

आज CM योगी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल को भी लॉन्च करने वाले हैं.

Advertisement

मंगलवार को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,567 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे. मुख्यमंत्री ने पिछले एक हफ्ते में 5,297 युवाओं को और पिछले 9 वर्षों में कुल साढ़े 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का आंकड़ा पेश किया.

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सैफई सिंडीकेट पर तंज कसते हुए कहा कि वे नौकरियां देते जाएंगे और विपक्षी सिर्फ गिनते जाएं. यदि उन्हें गिनती नहीं आती, तो वे शिवपाल जी के सानिध्य में बैठकर गिनती सीख सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रशांत कुमार को शिक्षक आयोग का अध्यक्ष इसलिए बनाया गया है ताकि वे नकल माफिया की कमर तोड़ सकें और प्रतिभावान छात्रों के हक पर कोई डाका न डाल सके.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें