CM योगी ने बांटे 912 नियुक्ति पत्र, बोले- 'विपक्ष गिनता रह जाएगा'
CM योगी ने बांटे 912 नियुक्ति पत्र, बोले- 'विपक्ष गिनता रह जाएगा' यूपी पुलिस की लिपिक संवर्ग भर्ती में 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले, इनमें 173 महिलाएं हैं. योगी ने पारदर्शी भर्ती का दावा करते हुए छह माह में एक ल…

सौजन्य से:- ABP News
CM योगी ने बांटे 912 नियुक्ति पत्र, बोले- 'विपक्ष गिनता रह जाएगा'
यूपी पुलिस की लिपिक संवर्ग भर्ती में 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले, इनमें 173 महिलाएं हैं. योगी ने पारदर्शी भर्ती का दावा करते हुए छह माह में एक लाख सरकारी नौकरी देने की बात कही.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को रविवार (20 सितंबर 2026) को नियुक्ति पत्र दिए गए. इनमें 173 महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर दे रही है. उन्होंने अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही.
चयनित अभ्यर्थियों में पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं. मुख्यमंत्री ने नवचयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पारदर्शी चयन केवल अभ्यर्थी और उसके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि शासन के प्रति आम लोगों के विश्वास का भी प्रतीक है.
यह भी पढ़ें- संदीप और सौरभ की शादी: कल्याण सिंह के परिवार इन VVIP को भेज रहा न्योता, देखें लिस्ट
‘विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी’
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग काम नहीं कर पाए, वे हमेशा बोलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार नियुक्तियों का सिलसिला जारी रखेगी. मुख्यमंत्री के मुताबिक शनिवार को 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, रविवार को 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं और 22 सितंबर को भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा. उन्होंने अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और हर सप्ताह बड़ा भर्ती आयोजन करने की बात कही.
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, said that before 2017, he had closely witnessed the disappointment and frustration among Uttar Pradesh’s youth over irregularities in the recruitment process, attributing the situation to a lack of political will and… pic.twitter.com/6xL5cX5XdY
— Press Trust of India (@PTI_News) September 20, 2026
2017 से पहले भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल
योगी ने कहा कि 2017 से पहले युवाओं के बीच यह भरोसा नहीं था कि बिना सिफारिश और लेनदेन के सरकारी नौकरी मिल सकती है. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और पेपर लीक जैसे मामलों का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई बदलाव किए. उन्होंने दावा किया कि विज्ञापन से लेकर परीक्षा, नियुक्ति, प्रशिक्षण और तैनाती तक अब योग्यता के आधार पर अवसर दिया जा रहा है.
पुलिस बल और प्रशिक्षण क्षमता बढ़ने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में खाली पदों को भरने के साथ प्रशिक्षण क्षमता भी बढ़ाई गई है. उनके मुताबिक पहले एक साथ करीब छह हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता थी, जो अब बढ़कर करीब 60 हजार हो गई है. महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं के बाद इस साल के अंत तक यह संख्या 50 हजार तक पहुंच सकती है.
सुरेश खन्ना ने कहा- कर्तव्य पहले, अधिकार बाद में
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्य पहले और अधिकार बाद में आते हैं. उन्होंने नवचयनित पुलिसकर्मियों को नौकरी मिलने के बाद अहंकार से बचने और जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दी.
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath said the state government undertook reforms across recruitment bodies and the education sector to ensure transparency, including the reorganisation of three education departments under the Education Commission. He said… pic.twitter.com/FnvKTtnniR
— Press Trust of India (@PTI_News) September 20, 2026
35 हजार पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया जारी
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण छह अक्टूबर से शुरू होगा. इसमें छह महीने का संस्थागत और तीन महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगा. उन्होंने कहा कि करीब 35 हजार पदों पर सीधी भर्ती और 9,457 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है. कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


