होमराजनीतिसिर्फ फूलों की बारिश से जनता का भला नहीं होगा
राजनीति

सिर्फ फूलों की बारिश से जनता का भला नहीं होगा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुष्प वर्षा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पुष्प वर्षा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को ऐसा काम करना चाहिए, जिससे लोगों के जीवन में पुष्प खिलें.

ABP News के अनुसार8 अगस्त 2026 को 09:19 pm बजे
सिर्फ फूलों की बारिश से जनता का भला नहीं होगा

सौजन्य से:- ABP News

'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा

UP News: सीएम की पुष्प वर्षा पर सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि ऐसा काम होना चाहिए जिससे लोगों के जीवन में पुष्प खिलें, सिर्फ फील गुड कराने से जनता का भला नहीं होगा.

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुष्प वर्षा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पुष्प वर्षा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को ऐसा काम करना चाहिए, जिससे लोगों के जीवन में पुष्प खिलें. उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों को फील गुड कराने से काम नहीं चलेगा और आरोप लगाया कि लोगों को 10 साल पीछे कर दिया गया.

‘लोगों के जीवन में पुष्प खिलें’

मुख्यमंत्री की पुष्प वर्षा को लेकर सवाल पूछे जाने पर उदयवीर सिंह ने कहा, “कुछ ऐसा काम करें कि लोगों के जीवन में पुष्प खिले. बस लोगों को फील गुड कराना चाहते हैं. लोगों को 10 साल पीछे कर दिया.”

सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

राहुल गांधी के प्रयागराज आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से संवाद करने के सवाल पर उदयवीर सिंह ने कहा, “मोदी जी मजबूरन एहसास हुआ है कि नौजवान को नजरअंदाज किया अब राहुल जी निकले हैं.”

मायावती के PDA बयान पर उदयवीर का जवाब

बसपा सुप्रीमो मायावती के एक्स पोस्ट पर पीडीए को लेकर निशाना साधने के सवाल पर उदयवीर सिंह ने कहा, “बसपा की अपनी सोच और मजबूरी और रणनीति हो सकती है वो जाने. जो अगड़े समाज के साथ पक्षपात हो रहा बीजेपी कर रही है. हमारा ध्यान भाजपा को हटाने पर है. समान विचार के लोग कुछ भी कहे ध्यान नहीं हटाना चाहती.”

सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर से बढ़ी सियासी हलचल

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने भी यूपी की सियासत को गरमा दिया है. पोस्टर पर ‘संकल्प’ लिखा है. इसके अलावा ‘गायब हैं’ का पोस्टर भी लगाया गया है. एक्सप्रेसवे की अव्यवस्था को दिखाने के साथ पोस्टर में छतरी लिए अखिलेश यादव और डिंपल यादव नजर आ रहे हैं.

उदयवीर सिंह ने कहा, “इस संविधान विरोधी सरकार का मुकाबला अगर कोई कर सकता है तो सपा है वही विकल्प है वही संकल्प है.”

अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें