'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किसके लिए कही ये बात?
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किसके लिए कही ये बात? सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में लोगों का विश्वास बहाल हुआ है. इसका परिणाम आमजन, उद्यमियों और व्यापारियों के बढ़े हुए विश्वास के रूप में सामने…

सौजन्य से:- ABP News
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किसके लिए कही ये बात?
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में लोगों का विश्वास बहाल हुआ है. इसका परिणाम आमजन, उद्यमियों और व्यापारियों के बढ़े हुए विश्वास के रूप में सामने आया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की हजारों वर्ष पुरानी वस्त्र परंपरा, बदलती कानून-व्यवस्था और प्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब हम यूपी की बात करते हैं तो मैं कहता हूं कि यूपी यानी अनलिमिटेड पोटेंशियल है.
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है. आज यूपी में दंगा, उपद्रव और कर्फ्यू नहीं है. यूपी दंगामुक्त, कर्फ्यूमुक्त और माफिया मुक्त है. उन्होंने कहा कि अब कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए खुलेआम नहीं घूम सकता. बेटी, व्यापारी या निवेशक की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करने वालों के लिए दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम.
2017 से पहले कानून-व्यवस्था चौपट थी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर विपक्षी सरकारों को घेरा. उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट थी और कई जनपदों में माफिया का प्रभाव था. हत्या, फिरौती और अपहरण जैसे अपराधों का उद्योग फल-फूल रहा था. उन्होंने कहा कि पेशेवर माफिया और गुंडे सत्ता के समानांतर अपनी व्यवस्था चलाते थे. बाहर से निवेश और कारोबार का सपना लेकर आने वाला निवेशक वसूली की पर्ची लेकर लौटता था. माफिया बंदूकें लहराते हुए घूमते थे और जमीन पर कब्जे की घटनाएं होती थीं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में लोगों का विश्वास बहाल हुआ है. इसका परिणाम आमजन, उद्यमियों और व्यापारियों के बढ़े हुए विश्वास के रूप में सामने आया है. इसी विश्वास के आधार पर उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा मिल रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उत्तर प्रदेश की हजारों वर्षों पुरानी विरासत है. वाराणसी के रेशम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वैदिक साहित्य में हिरण्य वस्त्र यानी सोने के तारों से जड़े वस्त्रों का उल्लेख मिलता है. रामायण में भगवान राम के विवाह सहित अन्य राजसी प्रसंगों में काशी के पीतांबर वस्त्रों का उल्लेख मिलता है. वहीं, महाभारत के राजसूय यज्ञ में काशी के राजा द्वारा उपहार में दिए गए सूती वस्त्रों का भी ग्रंथों में उल्लेख है.
भारत आज विश्व के वस्त्र उद्योग में बड़ी ताकत- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बने वस्त्रों की मांग केवल भारत तक सीमित नहीं रही. रोम और ग्रीक संस्कृति के संदर्भों में भी यूपी में बने वस्त्रों की मांग और उनके वहां पहुंचने के प्रमाण मिलते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व के वस्त्र उद्योग में बड़ी ताकत के रूप में उभरा है और पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत को आधुनिक तकनीक, निवेश, इनोवेशन और ग्लोबल मार्केट से जोड़ने का प्रयास किया गया है.
2030 के लक्ष्य में यूपी की अहम भूमिका- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2030 तक टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इस राष्ट्रीय संकल्प में अपनी पूरी शक्ति के साथ भागीदारी करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के लिए लगातार नई नीतियां तैयार की गई हैं. आज उत्तर प्रदेश में 36 सेक्टर की नीतियां लागू हैं. इससे निवेशकों, उद्यमियों और कारोबारियों के बीच विश्वास का माहौल बना है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


