होमराजनीतिअजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?
राजनीति

अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?

अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट? कांग्रेस नेता अजय राय का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के बयान दिया. इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को…

ABP News के अनुसार1 सितंबर 2026 को 12:31 pm बजे
अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?

सौजन्य से:- ABP News

अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?

कांग्रेस नेता अजय राय का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के बयान दिया. इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और उन्हें मानसिक तौर पर भी परेशानी हुई.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ के सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान को आधार बनाया है, जिसमें अयोध्या में आयोजित निषाद सम्मेलन के दौरान उनके मछली खाने को लेकर टिप्पणी की गई थी.

कांग्रेस का कहना है कि अजय राय अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान राम निहाल निषाद की ओर से आयोजित निषाद सम्मेलन में मत्स्य भोज हुआ था.

बिना सबूत बयान दिया- अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के बयान दिया. इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और उन्हें मानसिक तौर पर भी परेशानी हुई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं. इसके बावजूद उनके बारे में मछली खाने को लेकर बयान दिया गया.

अजय राय का दावा है कि इस बयान से समाज में उनकी मानहानि हुई है. इसी मामले को लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है.

क्या है पूरा मामला?

अजय राय 23 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान राम निहाल निषाद की ओर से आयोजित निषाद सम्मेलन में मत्स्य भोज का आयोजन किया गया था. कांग्रेस का कहना है कि अजय राय कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन उनके बारे में मछली खाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से टिप्पणी की गई थी.

उत्तराखंड में मदरसों की मान्यता प्रक्रिया बदली, इन मापदंडों को करना होगा पूरा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें