होमक्राइमCM योगी 3 सितंबर को आएंगे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल; ब्रज क्षेत्र को दे सकते हैं बड़ी सौगात - yogi adityanath to attend krishna janmashtami in mathura
क्राइम

CM योगी 3 सितंबर को आएंगे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल; ब्रज क्षेत्र को दे सकते हैं बड़ी सौगात - yogi adityanath to attend krishna janmashtami in mathura

CM योगी 3 सितंबर को आएंगे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल; ब्रज क्षेत्र को दे सकते हैं बड़ी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा आएंगे। उनके आगमन को…

Jagran के अनुसार31 अगस्त 2026 को 02:31 am बजे
CM योगी 3 सितंबर को आएंगे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल; ब्रज क्षेत्र को दे सकते हैं बड़ी सौगात
 - yogi adityanath to attend krishna janmashtami in mathura

सौजन्य से:- Jagran

CM योगी 3 सितंबर को आएंगे मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल; ब्रज क्षेत्र को दे सकते हैं बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा आएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे शामिल।

- तीन सितंबर को मथुरा पहुंचकर करेंगे मंदिर दर्शन, लोकार्पण।

- ब्रज के विकास के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं।

जागरण संवाददाता, मथुरा। योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश देशांतर से श्रद्धालु आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लाला के जन्मोत्सव में शामिल हाेंगे। अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम भले ही नहीं आया हो, लेकिन उनका आना लगभग तय माना जा रहा है और प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री तीन सितंबर को मथुरा आएंगे और चार सितंबर को जन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व तीन सितंबर को मथुरा आएंगे। यहां पर वह श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही गीता शोध संस्थान स्थित नवनिर्मित श्री हरिदास जी प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ देंगे।

ब्रज को मिल सकती है बड़ी सौगात

साथ ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ब्रज विकास पर बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री चार सितंबर को लाला के जन्म के उत्सव में शामिल होंगे। लाला के जन्म के अवसर पर मुख्यमंत्री ब्रज के विकास को लेकर कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। तैयारियों के तहत वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड की मरम्मत, सुरक्षा घेरा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन का अछनेरा तक हुआ विस्तार

शहरभर के प्रमुख मंदिरों, विशेषकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांके बिहारी मंदिर के मार्गों पर सुरक्षा, सफाई, यातायात डायवर्जन और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। मुख्यमंत्री दो, तीन या चार सितंबर को आ सकते हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीपी सिंह, डीएम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें