CM योगी की फटकार के बाद नोएडा में बड़ा एक्शन, 3 हजार अवैध बिजली कनेक्शन कटे; 19 पर केस
Noida Electricity Theft: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नोएडा के छिजारसी डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। मनीष सिंह, नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नोएडा के छि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Noida Electricity Theft: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नोएडा के छिजारसी डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया।
मनीष सिंह, नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नोएडा के छिजारसी डूब क्षेत्र में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 3 हजार अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 19 लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। कार्रवाई के दौरान बिजली आपूर्ति में इस्तेमाल किए जा रहे 10 ट्रांसफार्मर जब्त किए गए और चोटपुर कॉलोनी समेत कई इलाकों से अवैध तार हटाए गए।
सीएम की फटकार के बाद हरकत में आया विभाग
हरनंदी नदी के किनारे छिजारसी के डूब क्षेत्र में लंबे समय से अवैध तरीके से बिजली आपूर्ति और वसूली का मामला सामने आया था। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले की जानकारी दी थी।
बताया गया था कि छिजारसी के डूब इलाके में करीब 13 हजार घरों में अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने यूपी पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल से जवाब मांगा था। इसके बाद बिजली विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके में कार्रवाई शुरू की।
3 हजार अवैध कनेक्शन काटे, 19 पर मुकदमा
अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने डूब क्षेत्र में करीब 3 हजार अवैध कनेक्शन काट दिए। बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन के मामले में 19 लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके अलावा अधिकारियों ने कथित तौर पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में भी शिकायत दी है। विभाग की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए 10 ट्रांसफार्मर भी जब्त किए गए। चोटपुर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाए गए अवैध तारों को भी हटाया गया।
सालों से चल रहा था अवैध बिजली का नेटवर्क
बताया जा रहा है कि हरनंदी किनारे छिजारसी के डूब क्षेत्र में वर्ष 2017 से अवैध तरीके से बिजली आपूर्ति का नेटवर्क चल रहा था। आरोप है कि प्रशासन और बिजली विभाग की अनदेखी के बीच बड़ी संख्या में घरों को बिना वैध कनेक्शन बिजली दी जा रही थी।
इस व्यवस्था के जरिए हर महीने करीब 1.5 से 1.8 करोड़ रुपये की बिजली चोरी और अवैध वसूली किए जाने का अनुमान सामने आया था।
अवैध नेटवर्क में कथित तौर पर निजी स्तर पर खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगाकर घरों तक बिजली पहुंचाई जा रही थी।
कई कॉलोनियों में फैला था नेटवर्क
मामला सिर्फ छिजारसी तक सीमित नहीं बताया गया है। छिजारसी, बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी, सोहरखा समेत कई गांवों की 40 से अधिक कॉलोनियों में अवैध बिजली आपूर्ति और वसूली का नेटवर्क होने की बात सामने आई है।
बताया गया है कि इन इलाकों में कुल मिलाकर करीब 60 हजार घरों से हर महीने लगभग 5.5 करोड़ रुपये की वसूली किए जाने का आरोप है। हालांकि इस पूरी रकम और नेटवर्क की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अब अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई तेज
मुख्यमंत्री के स्तर से मामला उठाए जाने के बाद बिजली विभाग ने डूब क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम अवैध तारों और कनेक्शनों को हटाने के साथ-साथ बिजली चोरी में शामिल लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।
उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।
देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


